Sunjay Kapur Death: करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर का दिल्ली में होगा अंतिम संस्कार, पार्थिव शरीर लाने में इस कारण हो रही है देरी

- संजय कपूर का दिल्ली में होगा अंतिम संस्कार
- पार्थिव शरीर लाने में इस कारण हो रही है देरी
डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस और कपूर खान दान की बेटी करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर का 13 जून को निधन हो गया है। बिजनेसमैन संजय कपूर का 53 साल की उम्र में हार्टअटैक से निधन हो गया है। खबरें हैं कि, संजय कपूर को इंग्लैंड में पोलो खेलते वक्त अचानक हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया और वहां पर उनकी डेथ हो गई। वहीं करिश्मा कपूर के एक्स पति के अंतिम संस्कार में देरी हो सकती है क्योंकि संजय कपूर का पार्थिव शरीर दिल्ली लाया जाएगा।
संजय कपूर के अंतिम संस्कार में क्यों हो रही देरी?
एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक परिवार के करीबी सूत्रों ने बताया कि करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर के अंतिम संस्कार में लीगल कॉम्पलीकेशनंस के कारण देरी हो सकती है, क्योंकि उनकी नागरिकता अमेरिकी है। संजय कपूर अमेरिकी नागरिक थे और चूंकि उनका निधन लंदन में हुआ, इसलिए उनके पार्थिव शरीर को भारत लाने की कानूनी प्रक्रिया मुश्किल हो सकती है।
संजय कपूर का अंतिम संस्कार कहां होगा?
इससे पहले शुक्रवार को संजय कपूर के ससुर अशोक सचदेव ने कहा था कि अंतिम संस्कार भारत के दिल्ली में किया जाएगा। अशोक सचदेव ने कहा था, "पोस्टमॉर्टम अभी चल रहा है कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद, शव को अंतिम संस्कार के लिए भारत लाया जाएगा।" बता दें कि संजय कपूर के परिवार में उनकी पत्नी प्रिया सचदेव और बेटा अजारिया हैं। वहीं करिश्मा कपूर से उनकी एक बेटी समायरा और एक बेटा कियान भी हैं।
Created On :   15 Jun 2025 11:26 AM IST