फिल्म रिव्यू: कैटरीना कैफ-विजय सेतुपति स्टारर फिल्म 'मेरी क्रिसमस' आज सिनेमाघरों में हुई रिलीज, क्या श्रीराम राघवन लगा पाएंगे हिट फिल्मों की हैट्रिक?

कैटरीना कैफ-विजय सेतुपति स्टारर फिल्म मेरी क्रिसमस आज सिनेमाघरों में हुई रिलीज, क्या श्रीराम राघवन लगा पाएंगे हिट फिल्मों की हैट्रिक?
  • फिल्म 'मेरी क्रिसमस' आज सिनेमाघरों में हुई रिलीज
  • कैटरीना कैफ-विजय सेतुपति की जोड़ी की हो रही तारीफ
  • क्या श्रीराम राघवन लगा पाएंगे हिट फिल्मों की हैट्रिक?

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कैटरीना कैफ-विजय सेतुपति स्टारर फिल्म 'मेरी क्रिसमस' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को श्रीराम राघवन ने डायरेक्ट किया है। बदलापुरा और अंधाधुन जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के बाद उम्मीदें हैं कि श्रीराम ‘मेरी क्रिसमस’ के साथ हिट फिल्मों की हैट्रिक लगाएंगे। फिल्म की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर थोड़ी धीमी रही है पर वीकेंड से ये रफ्तार पकड़ सकती है। फिल्म को क्रिटिक्स और फैंस से शानदार रिव्यूज मिल रहे हैं। बता दें कि, ‘मेरी क्रिसमस’ को भारत में करीब 1000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। इस थ्रिलर को 2 घंटे और 24 मिनट के रन टाइम के साथ यू/ए सर्टिफिकेट मिला है।

फर्स्ट रिव्यू आया सामने

फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म का पहला रिव्यू शेयर किया है। उन्होंने इसे एक "एंटरटेनिंग" थ्रिलर बताया और कहा कि श्रीराम राघवन के निर्देशन में कैटरीना कैफ ने "शानदार" काम किया है। उन्होंने विजय सेतुपति की सराहना करते हुए मेंशन किया कि अभिनेता "शानदार" हैं और फिल्म में उन्होंने गजब की एक्टिंग की है। उन्होंने फिल्म को थ्री एंड हल्फ स्टार दिए हैं।

विग्नेश शिवन ने 'मेरी क्रिसमस' का रिव्यू किया शेयर

नयनतारा के पति और फिल्म निर्माता विग्नेश शिवन ने मेरी क्रिसमस का रिव्यू शेयर किया है। विग्नेश ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक लंबा नोट लिखा है, जिसमें उन्होंने फिल्म और अभिनेताओं की तारीफ की है। उन्होंने लिखा, ये हमें अल्फ्रेड हिचकॉक के समय में वापस ले जाती है। प्रीतम का म्यूजिक फिल्म का पिलर है। लास्ट के 30 मिनट बहुत अच्छे हैं ! 12 जनवरी से सिनेमाघरों में इसका आनंद लें! मक्कल सेलवन विजय सेतुपति आप पर पूरा गर्व है! आपने बस इसे सहजता से एक साथ रखा।'


विजय सेतुपति नहीं थे 'मेरी क्रिसमस' के लिए फर्स्ट चॉइस

बता दें कि, फिल्म 'मेरी क्रिसमस' में बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर श्रीराम राघवन की पहली पसंद विजय सेतुपति नहीं थे। श्रीराम ने विजय सेतुपति से पहले फिल्म का आइडिया वरुण धवन को सुनाया था? श्रीराम राघवन ने ये खुलासा किया था कि कई साल पहले उन्होंने फिल्म का ओरिजनल आइडिया वरुण धवन को सुनाया था, जिनके साथ उन्होंने 'बदलापुर' में काम किया था। लेकिन फिर विजय सेतुपति को इस फिल्म के लिए चुना गया।

'मेरी क्रिसमस’ की स्टार कास्ट

कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति स्टारर मेरी क्रिसमस की स्टारकास्ट में संजय कपूर, विनय पाठक, प्रतिमा कन्नन, टीनू आनंद, राधिका सरथकुमार, शनमुगराजा, केविन जय बाबू, राजेश विलियम्स सहित कई एक्टर्स शामिल हैं। फिल्म में अश्विनी कालसेकर और राधिका आप्टे भी कैमियो में नजर आएंगे। मेरी क्रिसमस को रमेश तौरानी, ​​जया तौरानी, ​​संजय रौत्रे और केवल गर्ग ने प्रोड्यूस किया है। इसे हिंदी और तमिल भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है।


Created On :   12 Jan 2024 6:41 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story