Bigg Boss Kannada 12: किच्चा सुदीप के शो बिग बॉस कन्नड़-12 को तुरंत बंद करने के आदेश, सील हुआ स्टूडियो, 16 कंटेस्टेंट सेट में मौजूद

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बिग बॉस टेलीविज के सबसे पॉपुलर और कॉन्ट्रोवर्सियल शों में से एक है। लाखों करोड़ों फैंस इस शो को काफी पसंद करते हैं। इसी बीच कन्नड़ सिनेमा के सबसे ज्यादा देखे जा रहे शो बिग बॉस कन्नड़ सीजन 12 को बंद किया जा रहा है। ये आदेश कर्नाटक के KSPCB (कर्नाटक राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड) ने दिए है। आरोप हैं कि बिदादी स्थित जिस स्टूडियो में शो की शूटिंग चल रही है, वहां पर्यावरण संबंधी नियमों का गंभीर उल्लंघन किया गया है।
पर्यावरण कानूनों के उल्लंघन का मामला
बोर्ड के बयान के अनुसार, परिसर में बड़े पैमाने पर मनोरंजन और स्टूडियो चलाया जा रहा है, जबकि इसके लिए आवश्यक स्थापना की अनुमति और कंसेंट ऑफ ऑपरेशन नहीं लिया गया है। जो जल प्रदूषण निवारण और नियंत्रण अधिनियम 1974 और वायु प्रदूषण निवारण और नियंत्रण अधिनियम 1981 के विरुद्ध है। नोटिस में चेतावनी दी गई है कि अगर स्टूडियो द्वारा आदेश का पालन नहीं किया जाता और स्टूडियो तत्काल बंद नहीं किया जाता तो उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।
28 सितंबर से शुरु हुआ था शो
बता दें कि इस स्टूडियो में बिग बॉस कन्नड़ के 12वें सीजन की शूटिंग जारी है। शो को 28 सितंबर से 19 कंटेस्टेंट्स के साथ शुरू किया गया था। इस शो को पॉपुलर कन्नड़ एक्टर किच्चा सुदीप होस्ट करते हैं। ये कन्नड़ का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो है। फिलहाल शो से 3 कंटेस्टेंट्स एविक्ट हो चुके हैं, जिसके बाद बचे हुए 16 कंटेस्टेंट्स के साथ शो की शूटिंग जारी है। शो को कलर्स कन्नड़ चैनल और जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाता है।
Created On :   7 Oct 2025 6:18 PM IST