गुड न्यूज: बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान की वाइफ शूरा खान हॉस्पिटल में हुई एडमिट, कभी भी हो सकती है डिलीवरी

बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान की वाइफ शूरा खान हॉस्पिटल में हुई एडमिट, कभी भी हो सकती है डिलीवरी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के खान परिवार में जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली है। सलमान खान के भाई और एक्टर अरबाज खान की वाइफ शूरा प्रेग्नेंट हैं। आज यानि 4 अक्टूबर को शूरा को डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। शूरा को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां से एक वीडियो भी सामने आया है। ऐसे में ये कहा जा सकता है किसी भी वक्त खान परिवार के घर पर खुशियां आ सकती है।

अस्पताल में भर्ती हुईं अरबाज की वाइफ शूरा

अरबाज खान ने साल 2023 में शूरा खान से शादी की थी। दोनों की शादी को दो साल होने वाला है। अब ये कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रहा है। हाल ही में सामने आई खबर के अनुसार शूरा की डिलीवरी के लिए अस्पताल में एडमिट हो चुकी हैं और अब कभी भी वो अपने बच्चे को जन्म दे सकती है। नन्हे मेहमान के लिए अरबाज के साथ उनकी पूरी फैमिली काफी खुश है।

बेबी शावर में येलो ड्रेस में नजर आई थीं शूरा

हाल ही में शूरा खान की गोदभराई सेरेमनी भी रखी गई थी जिसमें पूरा खान परिवार शामिल हुआ था। इसके अलावा कई बॉलीवुड और टीवी स्टार्स ने भी इस फंक्शन में हिस्सा लिया था। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अभी भी वायरल हो रही हैं। बेबी शावर में शूरा खान येलो कलर की लॉन्ग ड्रेस पहनकर पहुंची थी। जिसमें वो अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई भी दिखाई दी थी।


Created On :   4 Oct 2025 4:28 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story