ऑस्कर अवॉर्ड 2024: कब और कहां देखें ऑस्कर 2024 की लाइव स्ट्रीमिंग, झारखंड की घटना पर बनी डॉक्यूमेंट्री को भी मिला नॉमिनेशन

कब और कहां देखें ऑस्कर 2024 की लाइव स्ट्रीमिंग, झारखंड की घटना पर बनी डॉक्यूमेंट्री को भी मिला नॉमिनेशन
  • कब और कहां देखें ऑस्कर 2024 की लाइव स्ट्रीमिंग
  • झारखंड की घटना पर बनी इस डॉक्यूमेंट्री को मिला नॉमिनेशन

डिजिटल डेस्क मुंबई। ऑस्कर अवॉर्ड्स फिल्मी जगत का सबसे बड़ा अवॉर्ड है। जिसके लिए हॉलीवुड, बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक के स्टार्स इसे हासिल करने के लिए पूरे जी-जान से मेहनत करते हैं। यह अवॉर्ड हर साल अलग-अलग कैटेगरी में विजेता फिल्मों को दिया जाता है। एकेडमी अवॉर्ड को ही ऑस्कर अवॉर्ड के नाम से भी जाना जाता है। यह अवॉर्ड ''एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एवं साइंसेज” द्वारा आयोजित किया जाता है। इस बार अकादमी पुरस्कार 10 मार्च, 2024 को आयोजित किए जाएंगें। कॉमेडियन जिमी किमेल चौथी बार शो को होस्ट करते नजर आएंगे। चलिए जानते हैं भारत में आप ऑस्कर की स्ट्रीमिंग कब और कहां देख सकते हैं?

भारत में कब शुरू होगा ‘ऑस्कर 2024’

कैलिफोर्निया के डॉल्बी थिएटर में आयोजित होने वाले ‘ऑस्कर 2024’ 10 मार्च को आयोजित हो रहे हैं। अमेरिका में रेड कार्पेट सेरेमनी और पुरस्कार समारोह रविवार रात को होगा, वहीं भारत में ऑस्कर 2024 की लाइव स्ट्रीमिंग सोमवार की सुबह यानी 11 मार्च को होगी। इंडियन ऑडियंस ऑस्कर 2024 को सोमवार, 11 मार्च को सुबह 4:00 बजे से ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी + हॉटस्टार पर लाइव देख सकती हैं। मंगलवार को डिज्नी प्लस हॉटस्टार के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट ने इस साल ऑस्कर-नामांकित अधिकांश फिल्मों की एक रील शेयर की थी और कैप्शन में लिखा था, “अपना स्नैक्स लें और सितारों से भरे डे को एंजॉय करें! ऑस्कर 2024, 11 मार्च को डिज्नी + हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग। आइए शो शुरू करें!”

यह भी पढ़े -'सॉरी' नाम की शॉर्ट फिल्म को ऑस्कर अवॉर्ड मिलने का किया जा रहा है दावा, जानिए वायरल पोस्ट की सच्चाई

‘ओपेनहाइमर’ को मिले सबसे ज्यादा नॉमिनेशन

बता दें कि इस साल, क्रिस्टोफर नोलन की ब्लॉकबस्टर बायोपिक, ‘ओपेनहाइमर’ को ऑस्कर में कईं नॉमिनेशन मिले हैं। सिलियन मर्फी के लीड ड्रामा बेस्ट पिक्चर और बेस्ट डायरेक्टर सहित 13 नॉमिनेशन मिले हैं। इसके अलावा नॉमिनेटेड फिल्मों में बार्बी, पुअर थिंग्स और किलर्स ऑफ द फ्लावर मून भी शामिल है।

यह भी पढ़े -कीरावनी ने आरजीवी को पहला ऑस्कर के लिए टैग किया

झारखंड की घटना पर बनी डॉक्यूमेंट्री को मिला नॉमिनेशन

भारत के झारखंड राज्य के एक छोटे से गांव पर बनी डॉक्यूमेंट्री ‘टू किल अ टाइगर’ को भी ऑस्कर 2024 की नॉमिनेशन लिस्ट में जगह मिली है। इसकी कहानी झारखंड में घटी दुष्कर्म की एक घटना और फिर इंसाफ के लिए लड़ी गई लड़ाई पर बेस्ड है। इस डॉक्यूमेंट्री को दिल्ली की निशा पाहुजा ने बनाया है। साल 2023 में भारत ने 2 ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किए थे। इसमें एसएस राजामौली निर्देशित फिल्म ''आरआरआर'' के गाने ''नाटू नाटू'' को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में अवॉर्ड मिला था और निर्माता गुनीत मोंगा और निर्देशक कार्तिकी गोंजाल्विस की ''द एलिफेंट व्हिस्परर्स'' ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री का पुरस्कार जीता था।

यह भी पढ़े -भारी सिक्योरिटी के बीच जूनियर एनटीआर को एक फैन ने जकड़ा, एक्टर का रिएक्शन कर रहा हर किसी को हैरान


Created On :   6 March 2024 7:01 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story