Karisma Kapoor Ex Husband Death: जाने कौन है प्रिया सचदेव कपूर, जिससे करिश्मा से तलाक के एक साल बाद संजय ने की थी तीसरी शादी

जाने कौन है प्रिया सचदेव कपूर, जिससे करिश्मा से तलाक के एक साल बाद संजय ने की थी तीसरी शादी
  • जाने कौन है प्रिया सचदेव कपूर
  • जिससे संजय ने की थी तीसरी शादी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस और कपूर खान दान की बेटी करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर का निधन हो गया है। बिजनेसमैन संजय कपूर का 53 साल की उम्र में हार्टअटैक से निधन हो गया है। खबरें हैं कि, संजय कपूर को इंग्लैंड में पोलो खेलते वक्त अचानक हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया और वहां पर उनकी डेथ हो गई। आपको बता दें कि, संजय कपूर ने तीन शादियां की थीं पहली शादी डिजाइनर नंदिता महतानी से की थी, दूसरी शादी करिश्मा कपूर से हुई थी जिससे उनके दो बच्चे हैं और करिश्मा से तलाक के बाद उन्होंने प्रिया सचदेव से शादी की थी। आइए जानते हैं कौन हैं संजय कपूर की तीसरी पत्नी-

कौन हैं प्रिया सचदेव

संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया एक पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है जिसमें से एक तनिषा मुखर्जी और उदय चोपड़ा की नील एंड निक्की भी है। प्रिया ने कई एड में भी काम किया है वो एक बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता अशोक सचदेव हैं वे बहुत बड़े डीलर हैं।

कर चुकी हैं इनवेस्टमेंट बैंकिंग एनालिस्ट की नौकरी

प्रिया ने मॉडलिंग में एंट्री करने से पहले लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की थी। उन्होंने कुछ समय तक बड़ी कंपनी में बतौर इनवेस्टमेंट बैंकिंग एनालिस्ट की नौकरी भी की थी। प्रिया इंडस्ट्री में काफी पॉपुलर हैं लेकिन लंबे समय से उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाई हुई है 2023 के बाद से उन्होंने कोई पोस्ट शेयर नहीं किया था। संजय कपूर और प्रिया ने साल 2017 में शादी की थी।

प्रिया की ये दूसरी शादी

संजय कपूर और प्रिया का एक बेटा है। प्रिया की पहली शादी विक्रम चटवाल से हुई थी जिससे उनकी एक बेटी है। प्रिया के बेटी और बेटा उनके साथ ही रहते हैं ग्लैमर के मामले में प्रिया करिश्मा कपूर को टक्कर देती हैं। लेकिन पति संजय कपूर के निधन पर भी प्रिया का अभी तक कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।


Created On :   13 Jun 2025 12:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story