दीपिका आलिया को पछाड़ा, लॉकडाउन के बाद हिट की हैट्रिक लगा बॉक्स ऑफिस की रानी बनी कियारा!

दीपिका आलिया को पछाड़ा, लॉकडाउन के बाद हिट की हैट्रिक लगा बॉक्स ऑफिस की रानी बनी कियारा!

डिजिटल डेस्क, मुंबई। एक्ट्रेस कियारा अडवाणी इन दिनों अपनी फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' को लेकर सुर्खियों में हैं। 'सत्यप्रेम की कथा' के दमदार फर्स्ट वीक कलेक्शन को देखते हुए कहा जा सकता है कि फिल्म कियारा-कार्तिक की हिट लिस्ट में शामिल होने वाली है। कार्तिक एक बेहतरीन एक्टर हैं और वे फ्लॉप और हिट फिल्मों के साथ लोगों के बीच चर्चा में रहते हैं वहीं अगर बात करें कियारा अडवाणी की तो 'सत्यप्रेम की कथा' का हिट होना एक्ट्रेस के लिए एक बड़ी कामयाबी होगी। अगर लॉकडाउन के पहले की बात की जाए तो, लोगों की फेवरेट एक्ट्रेस लगभग 2010 में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस जैसे- दीपिका, कटरीना, अनुष्का थी। वहीं आलिया ही एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्हें 2010 के बाद कामयाब एक्ट्रेस की लिस्ट में रखा गया है। लेकिन अभी की बात की जाए तो इन एक्ट्रेसेस के बाद अगर कोई नाम सभी को मुंह पर है तो वो है कियारा अडवाणी। कियारा का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड भी कमाल का रहा है और अब कियारा आलिया दीपिका से भी आगे निकल गई हैं।

साथ आई एक्ट्रेसेस को छोड़ा पीछे

इन दिनों हर किसी के मुंह पर एक्ट्रेस कियारा अडवाणी का ही नाम है। बता दें कि, कियारा अडवाणी, कृति सेनन, भूमि पेडनेकर, दिशा पाटनी और रकुल प्रीत सिंह ने लगभग एक ही समय इंडस्ट्री में कदम रखा था। 2014 में सभी एक्ट्रेस की डेब्यू फिल्म रिलीज हुई थी। सबसे बड़ी फिल्म कृति के नाम रही और सबसे ज्यादा तारीफ कियारा की हुई थी। वहीं 2016 में बड़ी चर्चा के साथ 'एम एस धोनी' से दिशा पाटनी की एंट्री हुई, जो कियारा की दूसरी फिल्म थी। लेकिन कियारा ऐसी एक्ट्रेस है जिन्होंने कोरोना के बाद से सभी को पीछे छोड़ कर सबसे ज्यादा हिट फिल्में दी है।

इस फिल्म से मिली एक्ट्रेस को धमाकेदार सफलता

कियारा की पहली फिल्म 'फग्ली' के समय ही कई रिव्यूज में कियारा के लुक्स और एक्टिंग दोनों की तारीफ हुई।हालांकि, उनकी दूसरी फिल्म डेब्यू के दो साल बाद आई और तीसरी फिल्म 'मशीन' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। 2014 में डेब्यू करने वालीं कियारा अडवाणी को 2018 तक कोई बड़ी पहचान नहीं मिली। फिर 2019 की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म 'कबीर सिंह' में कियारा ने शाहिद कपूर के अपोजिट काम किया। प्रीति के रोल में कियारा को फैंस का बेहद प्यार मिला। इसके बाद से फिल्म इंडस्ट्री में उनकी एक अलग ही पहचान बन गई। इसके बाद कियारा नजर आईं 'गुड न्यूज' में, जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार, करीना कपूर और दिलजीत दोसांझ भी थे। मगर इन बड़े नामों के बीच भी कियारा का काम नोटिस किया गया। गुड न्यूज़' और 'कबीर सिंह' के साथ कियारा, एक ही साल में दो 200 करोड़ कमाने वाली फिल्मों का हिस्सा बनीं।

ओटीटी पर भी किया कमाल

2020 में जब लॉकडाउन लगा तो सिनेमाघर बंद हो गए और स्टार्स दुनिया की नजरों से दूर हो रहे थे। लेकिन कियारा के लिए ये दौर भी अच्छा रहा। जिन दो सालों में इंडस्ट्री का हाल सबसे ज्यादा खराब रहा, उसी समय कियारा की तीन फिल्में ओटीटी पर बहुत पॉपुलर रहीं। नेटफ्लिक्स की 'गिल्टी' (2020) और अमेजन प्राइम की 'शेरशाह' (2021)। शेरशाह फिल्म ने कियारा को लॉकडाउन में सबका फेवरेट बना दिया। इस फिल्म की स्टोरी के साथ ही फिल्म के गाने और कियारा की एक्ट्रिंग की खूब तारीफ हुई। इन दोनों में बीच वो अक्षय कुमार के साथ 'लक्ष्मी' में नजर आईं, जो काफी चर्चित फिल्म थी।

लॉकडाउन के बाद दी पहली हिट

ओटीटी पर दी हिट्स के बाद कियारा के सोशल मीडिया फॉलोवर्स तेजी बढ़े। जहां कोरोना के बाद सिनेमाघर सुने पड़े थे कई बड़े एक्टर्स की फिल्म फ्लॉप हो रही थी। उसी समय 2022 में कियारा और कार्तिक की फिल्म आई 'भूल भुलैया 2' जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 250 करोड़ रुपये से ज्यादा कलेक्शन कियाष। इसी साल वरुण धवन के अपोजिट 'जुगजुग जियो' में कियारा का किरदार भी जनता को पसंद आया।

आलिया को पीछे छोड़ लगाने जा रहीं हैट्रिक

वहीं कियारा की फिल्म सत्यप्रेम की कथा बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा कलेक्शन कर रही है। 60 करोड़ के बजट में बनी बताई जा रही ये फिल्म जल्द ही हिट लिस्ट में शामिल होने के लिए तैयार है। इसी के साथ कियारा लॉकडाउन के बाद हिट फिल्मों की हैट्रिक लगाने जा रही हैं। जहां टॉप एक्ट्रेसेज में गिनी जाने वाली आलिया ने लॉकडाउन के बाद से दो ही हिट फिल्में 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और 'ब्रह्मास्त्र' दी हैं। वहीं दीपिका की बात करें तो दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे बड़ी हिट बन चुकी 'पठान' का हिस्सा रही हैं, लेकिन 2020 के बाद बड़े पर्दे पर वो उतनी ज्यादा नहीं दिखीं। अब दीपिका आलिया के बाद जो तीसरा नाम लोगों के मुंह से सुनाई देता है वो है कियारा।

इस फिल्मों में आने वाली हैं नजर

इसके बाद कियाराअब कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं । पैन इंडिया रिलीज 'गेम चेंजर' में वो RRR फेम राम चरण के साथ नजर आने वाली हैं। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर 'वॉर 2' में भी कियारा को कास्ट किया जा चुका है। 'शेरशाह' के बाद कियारा 'अदल बदल' में अपने पति, एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आने वाली हैं।

Created On :   5 July 2023 6:59 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story