Met Gala 2025: 63 लाख रुपए की टिकट देकर भी नहीं मिलेगी कुछ भी करने की आजादी, जानें क्या है मेट गाला के अजीबों गरीब रूल्स

- मेट गाला 2025 का आगाज 5 मई से हुआ शुरू
- सेल्फी लेना और फोन इस्तेमाल करना है मना
- 60 लाख रुपए से भी ज्यादा की होती है टिकट
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मेट गाला को दुनियाभर में फैशन का सबसे बड़ा और ग्रैंड इवेंट माना जाता है। हर साल मई के पहले सोमवार को न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में इसको आयोजित किया जाता है। साल 2025 के इवेंट में भारत के कई सारे सितारे नजर आएंगे। मेट गाला के रेड कार्पेट पर शाहरुख दिखाई देंगे, इनके अलावा दिलजीत दोसांझ, कियारा अडवाणी, प्रियंका चोपड़ा जैसे कई और बॉलीवुड सेलेब्स नजर आएंगे। मेट गाला की टिकट के प्राइस के बारे में जानें तो, एक टिकट 63 लाख रुपए तक कि मिलती है। साथ ही इस इवेंट के कई सारे रूल्स भी होते हैं जो सभी को फॉलो करने पड़ते हैं।
क्या है एंट्री का रूल?
बात करें मेट गाला में एंट्री के रूल के बारे में तो, इस इवेंट के समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं करना है। अंदर की कोई भी वीडियो इंस्टाग्राम पर नहीं अपलोड की जा सकती है। बाथरूम में भी सेल्फी लेना अलाउड नहीं है। खाने में भी ऐसी चीजों को मना किया जाता है जिससे सांस में दुर्गंध आ जाए या तो दांतों में कुछ फंस जाए। इसलिए प्याज, लहसुन और पार्सले जैसी चीजे इस्तेमाल नहीं होती हैं।
स्मोकिंग नहीं करनी
मेट गाला में किसी भी तरह की स्मोकिंग पर सख्त मनाही है। मेट गाला में आप बिल्कुल भी स्मोक नहीं कर सकते हैं। क्योंकि इससे एग्जिबिशन में लगी कीमती चीजों को नुकसान हो सकता है।
कितने पैसे देने होते हैं सीट के लिए?
मेट गाला में सीट पाने के लिए करीब 63 लाख रुपए तक की रकम देनी पड़ती है। वैसे तो यहां पर इंविटेशन पर एंट्री मिलती है लेकिन तब भी लाखों रुपए की फीस देनी होती है। मिली जानकारी के मुताबिक, यहां पर एक टेबल की कीमत लगभग 2.94 करोड़ रुपए तक होती है।
आउटफिट के लिए AWOK की मंजूरी है जरूरी
अगर आप मेट गाला में आना चाहते हैं तो टिकट और इंविटेशन के अलावा अपने आउटफिट के लिए AWOK (Anna Wintour OK) की मंजूरी भी जरूरी है। बिना एना विंटोर की मंजूरी के रेड कार्पेट पर नहीं जाया जा सकता है।
Created On :   5 May 2025 6:37 PM IST