बयान पर विवाद: सोनू निगम के बेंगलुरु कॉन्सर्ट पर विवाद, ठुकराई फैंस की कंन्नड़ गाना गाने की डिमांड, पुलिस में शिकायत दर्ज

सोनू निगम के बेंगलुरु कॉन्सर्ट पर विवाद, ठुकराई फैंस की कंन्नड़ गाना गाने की डिमांड, पुलिस में शिकायत दर्ज
  • सोनू निगम के बेंगलुरु कॉन्सर्ट पर विवाद
  • ठुकराई फैंस की कंन्नड़ गाना गाने की डिमांड
  • पुलिस में शिकायत दर्ज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सोनू निगम बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर हैं उनके गानों का हर कोई दिवाना है। सिंगर आए दिन अपने बयानों के लेकर चर्चा में रहते हैं। वहीं उनके कॉन्सर्ट में हुए विवाद काफी चर्चा भी बटोरते हैं। एक बार फिर नए विवाद को लेकर सिंगर चर्चा में आ गए हैं। बेंगलुरु में हुए एक कॉन्सर्ट के दौरान सोनू के दिया गए बयान पर विवाद हो रहा है है। इस बयान ने कन्नड़ समुदाय को नाराज कर दिया है। एक कन्नड़ समर्थक संगठन ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की है। संगठन का आरोप है कि सोनू के शब्दों ने कन्नड़ समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाई और नफरत को बढ़ावा दिया।

कॉन्सर्ट के दिए किस बयान पर हुआ विवाद

ये विवाद 25 अप्रैल 2025 को बेंगलुरु के वीर्गोनगर में स्थित ईस्ट पॉइंट कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में शुरु हुआ। सोनू निगम यहां एक कॉन्सर्ट में परफॉर्म कर रहे थे। इस दौरान एक फैन ने बार-बार उनसे कन्नड़ गाना गाने की मांग की। सोनू ने इस मांग को ठुकरा दिया और कहा कि वह फैंस आक्रामक तरीके से मांग कर रहा था। इसके बाद उन्होंने एक ऐसा बयान दे दिया, जिस पर विवाद हो रहा है। सोनू ने कहा, "यही कारण है, पहलगाम में जो हुआ था ना। यही कारण है जो तुम कर रहे हो, जो अभी किया था। देखो तो सामने कौन खड़ा है।"

बयान पर बवाल क्यों?

सोनू के इस बयान को कन्नड़ समुदाय ने अपमानजनक माना। उन्होंने एक साधारण कन्नड़ गाने की मांग को पहलगाम में हुई एक आतंकी घटना से जोड़ दिया, जिसे लोगों ने असंवेदनशील और गैर-जरूरी बताया। सोशल मीडिया पर भी इस बयान को लेकर सिंगर को ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा, "कन्नड़ गाने की मांग करने का पहलगाम की घटना से क्या लेना-देना? सोनू निगम दो असंबंधित चीजों को क्यों जोड़ रहे हैं?" एक दूसरे यूजर ने ट्वीट किया, "अगर बेंगलुरु के कॉन्सर्ट में कन्नड़ गाने की मांग करना देशद्रोह है तो मुझे देशद्रोही कहलाने में कोई दिक्कत नहीं।"

कन्नड़ संगठन ने की पुलिस में शिकायत

सोनू के बयान से नाराज कन्नड़ समुदाय ने कर्नाटक रक्षण वेदिके (केआरवी) के बेंगलुरु जिला इकाई ने शुक्रवार को पुलिस में शिकायत दर्ज की है। संगठन ने आरोप लगाया कि सोनू के बयान ने कन्नड़ समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाई, भाषाई समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा दिया और क्षेत्र में हिंसा भड़काने की आशंका पैदा की। शिकायत में कहा गया, "यह बयान न केवल असंवेदनशील है, बल्कि खतरनाक भी है। एक सांस्कृतिक मांग को आतंकी घटना से जोड़कर सोनू निगम ने कन्नड़ समुदाय को असहिष्णु दिखाया, जिससे भाषाई नफरत और सांप्रदायिक सद्भाव को खतरा पैदा हुआ।" केआरवी ने पुलिस से मांग की है कि सोनू निगम के खिलाफ FIR दर्ज की जाए।

Created On :   3 May 2025 2:28 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story