निर्मल कपूर निधन: दादी निर्मल कपूर के अंतिम संस्कार से पहले चाचा के घर पहुंचे अर्जुन-शनाया, सदमे में दिखे अनिल कपूर
- निर्मल कपूर ने दुनिया को कहा अलविदा
- अंतिम संस्कार से पहले चाचा के घर पहुंचे अर्जुन-शनाया
- सदमे में दिखे अनिल कपूर
डिजिटल डेस्क, मुंबई। मशहूर बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर, फिल्म निर्माता बोनी कपूर और अभिनेता संजय कपूर की मां निर्मल कपूर का 2 मई को उम्र संबंधी समस्याओं के कारण 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन ने पूरी कपूर फैमली सदमें में है। वहीं आज मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा इसके लिए पूरा परिवार अनिल के घर पहुंच रहा है। इस दौरान बॉलीवुड के तमाम सितारे भी अनिल कपूर के घर पहुंचते हुए स्पॉट हुए हैं। बता दें कि, सोनम कपूर की दादी करीब 1 हफ्ते से बीमार थीं और उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
मां निर्मल कपूर के अंतिम संस्कार से पहले बोनी कपूर भी अपने भाई अनिल कपूर के घर पहुंचे चुके हैं। एक्टर के चेहरे पर मां को खोने का दर्द साफ झलक रहा था क्योंकि वो अपनी के बेहद करीब थे।
वहीं अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर भी शनिवार की सुबह पैपराजी के कैमरे में कैद हुई। बोनी कपूर भी भाई अनिल कपूर के घर पहुंच गई हैं।
एक्टर अर्जुन कपूर भी अपनी दादी के अंतिम संस्कार से पहले चाचा अनिल कपूर के घर पहुंच चुके हैं।
वहीं एक्टर की बहन अंशुला कपूर भी अनिल कपूर के घर पहुंच गई हैं उन्होंने भी व्हाइट कलर का सूट पहना है। अंशुला कपूर के साथ उनके बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर भी नजर आए। दोनों एक ही गाड़ी में अनिल कपूर के घर पहुंचे।
इनके अलावा संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर भी अपनी दादी के अंतिम दर्शन के लिए पहुची हैं।
संजय कपूर भी अनिल कपूर के घर पहुंच गए हैं। इस दौरान एक्टर काफी सदमे में नजर आए हैं।
एक्ट्रेस सोनम कपूर भी दादी के अंतिम संस्कार से पहले अनिल कपूर के घर पहुंच गई है
Created On :   3 May 2025 10:53 AM IST