- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- वेव्स में देवेंद्र फडणवीस ने कहा -...
Mumbai News: वेव्स में देवेंद्र फडणवीस ने कहा - विदेशी यूनिवर्सिटी में पढ़ने का सपना अब महाराष्ट्र में ही पूरा होगा

- मुख्यमंत्री की उपस्थिति में वेव्स में हुए 8 हजार करोड़ के करार
- विदेशी यूनिवर्सिटी में पढ़ने का सपना अब महाराष्ट्र में ही पूरा होगा
- भारत के पास एआई और मनोरंजन में नेतृत्व का अवसर
Mumbai News. सर्वोत्तम समुदायों का निर्माण सर्वोत्तम संस्थाओं के माध्यम से होता है और सर्वोत्तम राष्ट्रों का निर्माण उन समुदायों से होता है। विकसित भारत के निर्माण के लिए बनाई गई नई शिक्षा नीति ने दुनिया के लिए भारत के दरवाजे खोल दिए गए हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यह विश्वास मुंबई में चल 'वेव्स' सम्मेलन व्यक्त किया। फडणवीस ने कहा कि नवी मुंबई में विकसित की जा रही 'एजु सिटी' में अंतरराष्ट्रीय स्तर के विश्वविद्यालय होंगे और विदेश में अध्ययन करने के इच्छुक विद्यार्थियों के सपने अब यहीं पूरे होंगे। फडणवीस ने कहा कि इसके अलावा फिल्म उद्योग के क्षेत्र में हुए करार से फिल्म निर्माण क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। फडणवीस की उपस्थिति में इस मौके पर सिडको के माध्यम से यॉर्क विश्वविद्यालय और वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया विश्वविद्यालय के आलावा एंटरटेनमेंट कंपनी प्राइम फोकस के साथ कुल 8 हजार करोड़ रुपये के समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि दुनिया के दो सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों के साथ करार पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इनमें सिडको के माध्यम से यॉर्क विश्वविद्यालय और वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया विश्वविद्यालय दोनों के साथ अलग-अलग 1 हजार 500 करोड़ रुपये के समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। इसके अलावा, राज्य के उद्योग विभाग के माध्यम से प्राइम फोकस कंपनी के साथ 3 हजार करोड़ रुपये और गोदरेज के साथ 2 हजार करोड़ रुपये के करार पर हस्ताक्षर किए गए। फडणवीस ने कहा कि नवी मुंबई में शुरू किया जा रहा 'एजु सिटी' दुनिया भर के सर्वोत्तम विश्वविद्यालयों को एक स्थान पर लाएगा। नई शिक्षा नीति ने दुनिया के लिए भारत के दरवाजे खोल दिए हैं, जिससे यहां के युवाओं का विश्व स्तरीय विश्वविद्यालयों में अध्ययन करने का सपना साकार होगा।
भारत के पास एआई और मनोरंजन में नेतृत्व का अवसर
मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि वैश्विक स्तर पर मनोरंजन क्षेत्र में एआई का व्यापक उपयोग किया जा रहा है। निकट भविष्य में नवी मुंबई में एक एआई प्रौद्योगिकी शिक्षा शहर स्थापित किया जाएगा। इसलिए भारत को अब एआई और मनोरंजन के क्षेत्र में दुनिया का नेतृत्व करने का अवसर मिलेगा। इस दौरान महाराष्ट्र पैवेलियन में मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत में फडणवीस ने कहा कि यह राज्य के लिए एक महान अवसर है।
Created On :   2 May 2025 9:35 PM IST













