मास्टरशेफ इंडिया 2023: जानिए कौन है 'मास्टरशेफ इंडिया' के विनर मोहम्मद आशिक, जूस की दुकान चलाकर ऐसे पाया मुकाम

जानिए कौन है मास्टरशेफ इंडिया के विनर मोहम्मद आशिक, जूस की दुकान चलाकर ऐसे पाया मुकाम
  • मास्टरशेफ इंडिया 2023 को मिला अपना विनर
  • मोहम्मद आशिक ने जीती ट्रॉफी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पिछले कई दिनों से मास्टरशेफ इंडिया 2023 सुर्खियों में है। 'मास्टरशेफ इंडिया' का खिताब पाना हर फूड लवर का बहुत बड़ा सपना होता है। पिछले आठ महीने से चल रहे इस शो को अपना विनर मिल गया है। बीते दिन 8 दिसंबर को शो का फिनाले रखा गया था। इस बार शो विकास खन्ना, रणवीर बरार और पूजा ढींगरा जज कर रहे थे। जजेस की गाइडेंस में मोहम्मद आशिक को शो का विनर बनाया गया। आशिक के खाना पकाने की कला के प्रति उनके प्यार ने उन्हें मास्टरशेफ इंडिया ट्रॉफी दिलाई।

विनर बने मोहम्मद आशिक

मास्टरशेफ इंडिया का ये सीजन लगभग 8 हफ्तों तक चला रहा था। अब शो को अपना विनर मिल गया है। सभी जजेस ने मोहम्मद आशिक की उनकी बेहतरीन कुकिंग स्किल्स को नोटिस किया और उनको शो का विनर बनाया है। शो की ट्रॉफी जीतने के अलावा मोहम्मद आशिक को 25 लाख रुपये भी ईनाम के तौर पर दिए गए हैं। आशिक के साथ रुखसार सईद और नंबी जेसिका भी फिनाले तक पहुंचने में कामयाब रही थीं। पर शो के आखिरी पड़ाव में पहुंचकर वो विनर बनने से चूक गईं। शो में नंबी जेसिका दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं रुखसार तीसरी पोजिशन पर रहीं। मोहम्मद आशिक के विनर बनने पर शो के जज रणवीर बरार ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- प्रेरणादायक शुरुआत से लेकर चुनौतीपूर्ण सफर तक, आप हमेशा निडर होकर डटे रहे। मास्टरशेफ बनने पर बधाई।

विनर बनने के बाद मोहम्मद आशिक ने कहा कि 'मैं मास्टरशेफ इंडिया में अपने सफर के लिए बेहद शुक्रगुजार हूं। एलिमिनेशन राउंड से लेकर ट्रॉफी जीतने तक, सब कुछ मेरे लिए गहरा सबक था। मास्टरशेफ ने मेरी लाइफ को पूरी तरह बदल दिया है। ऐसा लग रहा है कि सब कुछ सपना है।'

कौन हैं मोहम्मद आशिक?

बता दें कि, 24 साल के मोहम्मद आशिक कर्नाटक के मैंगलोर के रहने वाले हैं। मास्टरशेफ बनने से पहले वो अपने गांव में कुलुक्की हब नामक जगह पर एक जूस की दुकान चलाया करते थे। उन्हें खाना बनाने का काफी शौक था, जिसकी वजह से वो मास्टरशेफ इंडिया में पहुंचे। बता दें कि आशिक ने मास्टरशेफ इंडिया के पीछले सीजन में हिस्सा लिया था। पर वो शो जीतने से चूक गए थे।


Created On :   9 Dec 2023 6:28 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story