मनोरंजन: सुशांत सिंह राजपूत की इस बात से नाराज हो गए थे एमएस धोनी, एक्टर ने शेयर किया था फिल्म का मजेदार

सुशांत सिंह राजपूत की इस बात से नाराज हो गए थे एमएस धोनी, एक्टर ने  शेयर किया था फिल्म का मजेदार
  • सुशांत की इस बात से नाराज हो गए थे एमएस धोनी
  • एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी के वक्त का है किस्स
  • प्रोमोशन के दौरान किया था खुलासा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के दिवगंत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के दुनिया से जाने के बाद आज भी उनके टैलेंट और बेमिसाल एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वह अपने चाहने वाले लाखों-करोड़ो लोगों के दिलों में जिंदा रहते हैं। एक स्टार किड न होने के चलते सुशांत को फिल्म इंडिस्ट्री में काफी स्ट्रगल करना पड़ा था। तब जाकर उन्होंने बॉलीवुड में वो मुकाम हासिल हुआ है। एक्टर ने साल 2016 में क्रिकेट दुनिया के कैप्टन और महान बल्लेबाज एमएस धोनी की बॉयोपिक 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में उनका कैरेक्ट निभाया था। इसके फिल्म के बाद बॉलीवुड में एक्टर को एक अलग ही पहचान मिली थी। एमएस धोनी का रोल निभाने के लिए एक्टर ने जी- जान से मेहनत की थी। इसके लिए उन्होंने धोनी से कई सारी टिप्स भी ली थी।

जब इस फिल्म को बनाया जा रहा था तब धोनी सुशांत को रोल में ढ़लने के लिए काफी गाइड करते थे। दरअसल, एक्टर को गाइड करते समय एक बार क्रिकेट उन पर भड़क गए थे। सुशांत और धोनी ने यह किस्सा एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' के प्रमोशन के समय शेयर किया था। उन्होंने बताया था कि धोनी उनकी एक हेबिट से इतने ज्यादा नाराज हो गए थे कि उन्होंने एक्टर की खीचाई कर दी थी।

एक्टर की इस आदत से थे परेशान

मूवी के प्रोमोशन के दौरान सुशान ने बताया था, " मैंने पहली बार धोनी को इतने ज्यादा गुस्से में देखा था। मैंने शुरुआत के दो-तीन दिन उनसे सवाल पूछा था तो उन्होंने उसका जवाब बड़े शांति से दिया था। उन्होंने मुझसे कहा था कि तुम कितने सवाल पूछते हो, मैं लोटकर आता हूं। मैंने धोनी से एक ही सवाल को कई तरह से पूछता रहता था।"

एक सवाल पर एक्टर की अटकी रहती थी सुई

इस दौरान धोनी ने भी इस बात क्लियर करते हुए अपने भड़कने की वजह बताई थी। उन्होंने बताया था, " शूटिंग के समय सुशांत मुझसे एक ही सवाल को कई अलग तरीके से पूछते थे। ऐसे में जब मैं उन्हें इन सवालों का एक जैसा जवाब देता था। तभी ही सुशांत इस बात पर यकिन करते थे कि मैं ईमानदार हूं। इसके बाद वह फिर से अगले सवाल पर चले जाते थे। शुरुआत में अपने बारे में बात करने के लिए थोड़ा सोचना पड़ता है। आप अपने बारे में 15 मिनट बात करते बोर हो जाते हैं। ऐसे में मुझे ब्रेक लेने का मन होता था।

Created On :   23 March 2024 1:03 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story