अपकमिंग फिल्म: एडवांस बुकिंग शुरू होते ही छाई मल्टीस्टारर फिल्म 'हाउसफुल 5', चंद घंटों में कमा लिए करोड़ों, कलेक्शन जान लगेगा झटका

- एडवांस बुकिंग शुरू होते ही छाई मल्टीस्टारर फिल्म 'हाउसफुल 5'
- चंद घंटों में कमा लिए करोड़ों
- कलेक्शन जान लगेगा झटका
डिजिटल डेस्क, मुंबई। फिल्म ‘हाउसफुल 5’ इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। फैंस बेसब्री से फिल्म की रिलीज के इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म का ट्रेलर कॉमेडी के साथ साथ थ्रील से भी भरा हुआ है। लेकिन फिल्म को एक जबरदस्त ट्वीस्ट के साथ रिलीज किए जाना है जिसने फैंस की एक्साइटमेंट के सातवे आसमान पर पहुंचा दिया है। बता दें कि, मेकर्स ने फिल्म का क्लाइमेक्स ऐसे शूट किया है की फिल्म की स्टार कास्ट को ही नही पता है की फिल्म का एडं क्या होने वाला है।वहीं 'हाउसफुल 5' की रिलीज में अब कुछ ही दिन बाकी है फिल्म के पहले दिन की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। और फिल्म ने करोड़ो का कलेक्शन भी कर लिया है।
फिल्म एडवांस बुकिंग कलेक्शन
'हाउसफुल 5' की रिलीज में अब कुछ ही दिन बाकी है फिल्म 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के पहले दिन की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है खबरों के मुताबिक फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हुए अभी 11 हजार 714 टिकट बिक गए हैं। इसी के साथ 48.84 लाख रुपए कमा लिए हैं और ब्लॉक सीट्स के साथ ये आंकड़ा 2.88 करोड़ रुपए हो गया है।
रिलीज होंगे फिलें के दो वर्जन
'हाउसफुल 5' का बजट कोइमोई की रिपोर्ट के मुताबिक 375 करोड़ रुपए है। फिल्म इकलौती ऐसी फिल्म है जिसके दो वर्जन (5ए और 5बी) एक साथ पर्दे पर रिलीज होंगे। 'हाउसफुल 5' के अलग-अलग वर्जन का क्लाइमैक्स अलग-अलग होगा। हाउसफुल 5 को तरुण मनसुखानी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन के साथ-साथ संजय दत्त, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, नाना पाटेकर, सोनम बाजवा, सौंदर्या शर्मा, जैकी श्रॉफ, डिनो मोरिया, जैकलीन फर्नांडिस, नरगिस फाखरी, चित्रांगदा सिंह, चंकी पांडे और जॉनी लीवर अहम किरदार निभाते नजर आने वाले हैं।
हाउफुल की चार फिल्मों ने किया इतना कलेक्शन
हाउसफुल (2010)- 74.4 करोड़
हाउसफुल 2 (2012)- 114 करोड़
हाउसफुल 3 (2016)- 107.7 करोड़
हाउसफुल 4 (2019)- 206 करोड़
कुल- 502.01 करोड़
Created On :   1 Jun 2025 5:14 PM IST