- यूपी: पंचायत चुनाव के लिए बीजेपी की तैयारी, 28 जनवरी से गांव-गांव करेगी चौपाल
- यूपी: नई आबकारी नीति 1 अप्रैल से होगी लागू, घर में रख सकेंगे शराब की 12 बोतल
- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हिमाचल प्रदेश के निवासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी
- जयपुर: किसानों के समर्थन में आज ट्रैक्टर रैली, शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि के बाद दिल्ली कूच
- राष्ट्रीय मतदाता दिवस: पीएम नरेंद्र मोदी ने चुनाव आयोग के योगदान की तारीफ की
150वीं गांधी जयंती : बॉलीवुड हस्तियों ने बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की

मुंबई, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। महात्मा गांधी की 150वीं गांधी जयंती के अवसर पर बुधवार को शेखर कपूर, अर्जुन कपूर और सोनाली बेंद्रे जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने राष्ट्रपिता के प्रभाव की बात की और उनके ज्ञान के कुछ शब्दों को दोहराया।
इन मशहूर हस्तियों ने ट्विटर के जरिए गांधी पर अपने विचार साझा किए, जिनकी जयंती 2 अक्टूबर को पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाई जाती है।
हस्तियों ने ट्वीट कर ये कहा :
शेखर कपूर : गांधीजी ने जमीनी स्तर पर भारत को सबसे बेहतर तरीके से समझा। उन्होंने हमेशा भारत के जमीनी स्तर से ऊपर की ओर बढ़ने की जरूरत पर जोर दिया न कि ऊपर से नीचे की ओर। हैशटैगगांधीजयंती।
अर्जुन कपूर : राष्ट्रपिता। सामंजस्य बनाने वाले..सादगी के उपदेशक। आप हमेशा याद किए जाएंगे। हैशटैगगांधीजयंती।
सोनाली बेंद्रे : आइए इस गांधी जयंती उनके करुणा, अहिंसा, विनम्रता और क्षमा के मूल मूल्यों का सम्मान करें।
साकिब सलीम : उस पिता के लिए जिसने हमें मानवता में विश्वास नहीं खोना सिखाया। गांधी जयंती की शुभकामनाएं।
हुमा कुरैशी : हम वह सब याद करें जो उन्होंने कहा था और जिसके लिए वह खड़े हुए थे।
आयुष शर्मा : एक हजार साल में एक बार, कुछ महान लोग धरती पर आते हैं और हमेशा के लिए अपनी छाप छोड़ देते हैं। महात्मा गांधी उनमें से एक थे। गांधी जयंती की शुभकामनाएं।
सोफी चौधरी : गांधीजी को उनकी 150वीं जयंती पर याद कर रही हूं। शांति, प्रेम, करुणा के सच्चे संदेशवाहक। हमारे राष्ट्रपिता। हम सभी उनके पथ पर चलने के लिए अपनी ओर से कोशिश करें ताकि दुनिया अधिक शांतिपूर्ण, विचारशील, दयालु जगह बन सके। हैशटैगगांधीजयंती।
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।