करीना कपूर के भाई ने 2 साल की डेटिंग के बाद तारा सुतारिया से किया ब्रेक-अप!

Aadar Jain breaks up with Tara Sutaria after dating for 2 years!
करीना कपूर के भाई ने 2 साल की डेटिंग के बाद तारा सुतारिया से किया ब्रेक-अप!
बी-टाउन ब्रेकअप करीना कपूर के भाई ने 2 साल की डेटिंग के बाद तारा सुतारिया से किया ब्रेक-अप!

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पिछले लगभग दो सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया और रणबीर कपूर के कजिन आदर जैन अब कपल नहीं रह गए हैं। खबरों की मानें तो दोनों ने आपसी सहमति से ब्रेकअप कर लिया है।

हाल ही में तारा को कपूर फैमिली के वार्षिक क्रिसमस लंच पर नहीं देखा गया था और अब कुछ दिनों बाद ही उनके ब्रेकअप की खबरें सामने आई हैं। तारा को 2020 और 2021 में कपूर के फेमस गेट-टुगेदर में भाग लेते देखा गया था। अभिनेत्री ने 2020 में आदर जैन के साथ अपने रिश्ते को आधिकारिक बना दिया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by TARA (@tarasutaria)

हालांकि, दोनों के एक करीबी सूत्र ने इकोनॉमिक टाइम्स को बताया कि तारा और आदर का ब्रेकअप हो गया है। सूत्र ने दावा किया, "आदर और तारा ने सौहार्दपूर्ण तरीके से अलग होने का फैसला किया है। वे दोनों मैच्योर हैं और वह अभी भी दोस्त बने रहेंगे और एक-दूसरे की देखभाल करते रहेंगे।" हालांकि, उनके ब्रेक-अप के पीछे का कारण अभी सामने नहीं आया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by TARA (@tarasutaria)

तारा और आदर कभी-कभी एक-दूसरे के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते थे। अगस्त 2022 में अपने जन्मदिन पर, तारा ने आदर की एक  तस्वीर शेयर की थी और उसके साथ पार्टियों में भी भाग लेती देखी गई थी। वे एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए पॉपुलर डेस्टिनेशन पर भी जाते थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aadar Jain (@aadarjain)

तारा आखिरी बार मोहित सूरी की क्राइम-थ्रिलर 'एक विलेन रिटर्न्स' में नजर आई थी और हाल ही में उन्होंने 'अपूर्वा' की शूटिंग पूरी की है। निखिल नागेश भट द्वारा अभिनीत फिल्म में अभिषेक बनर्जी, राजपाल यादव और धैर्य करवा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 

 

Created On :   2 Jan 2023 2:43 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story