आमिर की फिल्म 'Secret Superstar'का ट्रेलर हुआ रिलीज, देखा आपने?

aamir khan and zaira waseem film secret superstar trailer released
आमिर की फिल्म 'Secret Superstar'का ट्रेलर हुआ रिलीज, देखा आपने?
आमिर की फिल्म 'Secret Superstar'का ट्रेलर हुआ रिलीज, देखा आपने?

डिजिटल डेस्क, मुंबई। "दंगल गर्ल" जायरा वसीम की अपकमिंग फिल्म "Secret Superstar" का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के ट्रेलर को देखकर ही काफी इंस्पिरेशन मिलती है। इससे अंदाजा लगया जा सकता है कि इस फिल्म से लोगों को कितनी इंस्पिरेशन मिलेगी। ये फिल्म एक ऐसी लड़की की कहानी है जो अपने टेलैंट के दम पर सुपरस्टार बन जाती है, लेकिन अपना नाम नहीं बताती है। इसलिए इस फिल्म का नाम Secret Superstar रखा गया है। इस फिल्म में मिस्टर परफेक्ट आमिर खान एकदम अलग लुक में नजर आएंगे। 

इस फिल्म को दीवाली पर रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म की कहानी एक छोटे शहर में रहने वाली लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक सिंगर बनना चाहती है। उसके इस सपने में उसकी मां तो साथ देती है लेकिन पिता इसके खिलाफ है। इस कारण वो सोशल मीडिया की मदद लेती है और इंटरनेट पर अपनी पहचान छुपाकर गाना गाती है। वो अपने टेलैंट के दम पर पूरी दुनिया में छा जाती है, लेकिन उसका नाम कोई नहीं जानता। फिल्म में आमिर म्यूजिक डायरेक्टर शक्ति कुमार का रोल कर रहे हैं। आमिर इस फिल्म में जायरा को बेस्ट सिंगर का अवार्ड देते हुए नजर आएंगे। 

इस फिल्म को दीवाली पर 19 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म को अद्वैत चंदन ने डायरेक्ट किया है। 
 

Created On :   3 Aug 2017 5:58 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story