एरोन कार्टर ने मेलान मार्टिन से सगाई की

Aaron Carter engaged to Melan Martin
एरोन कार्टर ने मेलान मार्टिन से सगाई की
एरोन कार्टर ने मेलान मार्टिन से सगाई की

लॉस एंजेलिस, 13 जून (आईएएनएस)। गायक एरोन कार्टर का मेलान मार्टिन से अप्रैल में विवाद हो गया था, जिसके बाद दोनों अगल हो गए थे। हाल ही में दोनों फिर से मिल गए हैं। अब दोनों अधिकारिक रूप से एक दूसरे के बंधन में बंध गए हैं।

डेलीमेल डॉट को डॉट यूके की एक रिपोर्ट के अनुसार, मार्टिन ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें वह हीरे की अंगूठी दिखाते हुए नजर आ रही हैं।

उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, प्यार की जीत। इंगेज्ड। हमारी प्यार की कहानी।

बाद में, उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर किया, जिसमें दोनों ड्राइविंग के समय एक दूसरे का हाथ थामे हुए हैं। वीडियो में रिंग पर फोकस किया गया है।

Created On :   13 Jun 2020 1:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story