7 Years Of Aashiqui 2 : श्रद्धा कपूर को याद आई आशिकी-2, सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर कही ये बात

Aashiqui 2 is a lifetime gift for Shraddha Kapoor
7 Years Of Aashiqui 2 : श्रद्धा कपूर को याद आई आशिकी-2, सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर कही ये बात
7 Years Of Aashiqui 2 : श्रद्धा कपूर को याद आई आशिकी-2, सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर कही ये बात

डिजिटल डेस्क, मुंबई। फिल्म आशिकी 2 को रिलीज हुए रविवार को सात साल पूरे हो गए। रोमांस- संगीत पर आधारित यह फिल्म अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की सबसे सफल फिल्मों में से एक है। उन्होंने इस तरह के लाइफटाइम गिफ्ट के लिए फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी का शुक्रिया अदा किया है।

लाइफटाइम गिफ्ट के लिए शुक्रिया
श्रद्धा ने ट्वीट किया, आज आशिकी 2 को सात साल हो गए हैं। ऐसे लाइफटाइम गिफ्ट के लिए हमेशा के लिए शुक्रिया मोहित, विशेष फिल्म्स और शुफ्ता, जो आपने इतनी बेहतरीन फिल्म लिखी, आदित्य जो एक शानदार सहकलाकार हैं और फिल्म की पूरी टीम, जिन्होंने इस फिल्म में अपना योगदान दिया। इसके जवाब में मोहित ने लिखा, ढेर सारा प्यार छोटा। हमेशा।

 

 

ब्लॉकबस्टर फिल्म में एक गायक राहुल (आदित्य रॉय कपूर) की कहानी बताई गई है, कि कैसे वह लड़की आरोही से मिलता है, जिससे उसे पहली बार में ही प्यार हो जाता है। वह आरोही की एक प्रसिद्ध गायिका बनने में मदद करता है और खुद बर्बादी के रास्ते पर चल पड़ता है।

 

Created On :   26 April 2020 9:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story