आस्था गिल ने किया गीत क्रेजी लेडी का अनावरण

Aastha Gill unveils the song Crazy Lady
आस्था गिल ने किया गीत क्रेजी लेडी का अनावरण
आस्था गिल ने किया गीत क्रेजी लेडी का अनावरण
हाईलाइट
  • आस्था गिल ने किया गीत क्रेजी लेडी का अनावरण

मुंबई, 26 नवंबर (आईएएनएस)। गायिका आस्था गिल ने एक गाने का अनावरण किया है, जो लोगों से खुद से प्यार करने की बात करता है और साथ ही गाने में उन लोगों पर भी ध्यान न देने की बात कही गई है, जो उन्हें अपने मनमाने ढंग से जीने से रोकते हैं।

गाने का शीर्षक क्रेजी लेडी है, जिसे चरण और कनिका ने मिलकर कम्पोज किया है और इनके साथ मिलकर आस्था ने इसे लिखा है। गाने को एक वीडियो के साथ पेश किया गया है, जो काफी दमदार और फैशनेबल है। यह खुद के अंदाज में जीने के गायिका के फैसले के बारे में है।

आस्था गाने के बारे में कहती हैं, इस गाने का जन्म मेरे उस सफर से हुआ है, जहां मैंने खुद से मोहब्बत करने की बात सीखी है। उम्मीद करती हूं कि इससे कुछ बदलाव आए और लोग खुद से प्यार करना सीखें। गाने में पागलपन का जश्न मनाए जाने की बात कही गई है। काफी अच्छा होगा अगर इसी इसी मिजाज के साथ साल 2021 में कदम रखे।

आस्था बज, डीजे वाले बाबू और कमरिया जैसे गानों के लिए जानी जाती हैं।

एएसएन/एसजीके

Created On :   26 Nov 2020 1:31 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story