पूरब कोहली ने बेटी के जन्म के दो साल बाद गर्लफ्रेंड से की शादी

actor Purab Kohli secretly got married girlfriend Lucie  Paton.
पूरब कोहली ने बेटी के जन्म के दो साल बाद गर्लफ्रेंड से की शादी
पूरब कोहली ने बेटी के जन्म के दो साल बाद गर्लफ्रेंड से की शादी


डिजिटल डेस्क, मुंबई । रॉक ऑन 2 के एक्टर पूरब कोहली ने गुपचुप तरीके से अपनी गर्लफ्रेंड लूसी पायटन शादी करली है। पूरब की ये शादी के चर्चे इसलिए भी हो रहे हैं क्योंकि उन्होंने और उनकी गर्लफ्रेंड ने शादी का डिसीजन बेटी इनाया के जन्म के 2 साल बाद लिया। पूरब की दोस्त और कोस्टार रह चुकीं अमृता पुरी ने सोशल मीडिया पर शेयर की। अमृता ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "मेरे सरताज सिंह को शादी मुबारक, बधाई हो मेरे रील लाइफ हसबैंड। तुम्हें दुनिया की सारी खुशियां मिले।"
सोशल मीडिया पर शेयर की गई शादी की फोटोज में पूरब सफेद रंग की शेरवानी और पगड़ी मे जंच रहे हैं,  तो वहीं उनकी दुल्हन लुसी ने लाल रंग के लंहगे को चुना। देसी अंदाज में विदेशी दुल्हन खूब जच रही थी। 

 

Image result for purab kohli daughter

 

बेटी के जन्म के दो साल बाद शादी के इस फैसले पर कई बार आपत्तियां भी दर्ज की गई, लेकिन दोनों ने केवल अपने मन की सुनीं और सही वक्त आने का इंतेजार किया। उस वक्त शादी को लेकर पूरब कोहली ने कहा था,"जब हमें प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला तो उस वक्त लूसी 3 महीने की प्रेगनेंट थी और वह अपने बेबी बंप के साथ शादी का गाउन नहीं पहनना चाहती थी। इसलिए हमने अपनी शादी की तारीख बढ़ा दी।" 

 

Image result for purab kohli daughter

 

ये भी पढ़ें-ऋषि कपूर ने प्रिया प्रकाश को लेकर किया ऐसा ट्वीट, पढ़कर चौंक जाएंगे आप

फिल्मी पर्दे पर पूरब कोहली पिछली बार फिल्म "नूर" में नजर आए थे, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में थीं। गोवा की इस डेस्ट‍िनेशन वेडिंग में क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली ने हिस्सा लिया। खबरों की माने तो जब पूरब के घरवालों को लूसी की प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला था तो उनकी मां चाहती थीं कि वो दोनों जल्द से जल्द शादी कर लें। 

Created On :   17 Feb 2018 9:41 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story