शाहरुख खान को कलिंग सेना की धमकी, ओडिशा पैर रखा तो कर देंगे मुंह काला

शाहरुख खान को कलिंग सेना की धमकी, ओडिशा पैर रखा तो कर देंगे मुंह काला

डिजिटल डेस्क, भुवनेश्वर। ओडिशा के एक स्थानीय संगठन ने धमकी दी है कि अगर अभिनेता शाहरूख खान अगले सप्ताह यहां होने वाले कार्यक्रम में आते हैं तो उन्हें काले झंडे दिखाये जायेंगे और स्याही फेंकी जाएगी। कलिंग सेना नाम के इस संगठन ने कहा है कि अगर वो अगले सप्ताह यहां होने वाले वर्ल्ड कप हॉकी में आते हैं तो उनका विरोध किया जाएगा। संगठन के मुखिया हेमंत रथ ने कहा है कि खान ने आज से 17 साल पहले रिलीज हुई फिल्म ‘अशोका’ में ओडिशा और यहां के लोगों का अपमान किया था। संगठन में इस बावत एक नवम्बर को पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज कराई। शाहरूख खान का यहां अगले सप्ताह 2018 पुरूष हॉकी विश्व कप समारोह में आने का कार्यकम है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने खान को यहां आने के लिए आमंत्रित किया है। हॉकी वर्ल्ड कप भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में 28 नवंबर से 16 दिसंबर तक चलेगा।


केवल एक हफ्ते सिनेमा हॉल में चली थी अशोका
कलिंग सेना के मुखिया हेमंत रथ ने कहा है कि खान ने आज से 17 साल पहले रिलीज हुई फिल्म ‘अशोका’ में ओडिशा और यहां के लोगों का अपमान किया था। संगठन में इस बावत एक नवम्बर को पुलिस में रिपोर्ट भी लिखाई है। साल 2001 में रीलीज़ हुई फिल्म अशोका का ओडिशा में उस वक्त भारी विरोध हुआ था। सिर्फ एक हफ्ते बाद ही फिल्म को सिनेमा हॉल से हटा लिया गया था। आपको बता दें कि हॉकी वर्ल्ड कप के ऑफिशियल एंथम सॉन्ग में शाहरुख खान भी नजर आ रहे हैं। ओडिशा के मुख्यमंत्री ने इस टीजर में शाहरुख खान की जमकर तारीफ की है। बाद में शाहरुख खान ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि, ‘शुक्रिया सर आपकी कृपा के लिए। हॉकी के लिए ये तो हम सब का फर्ज है।

Created On :   23 Nov 2018 4:41 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story