विद्या सिन्हा का निधन, छोटी सी बात.. रजनीगंधा जैसी फिल्मों में किया था अभिनय

Actor Vidya Sinha passes away
विद्या सिन्हा का निधन, छोटी सी बात.. रजनीगंधा जैसी फिल्मों में किया था अभिनय
विद्या सिन्हा का निधन, छोटी सी बात.. रजनीगंधा जैसी फिल्मों में किया था अभिनय

डिजिटल डेस्क, मुंबई। फिल्म और टेलीविजन अभिनेत्री विद्या सिन्हा का गुरुवार को निधन हो गया। वह 71 वर्ष की थी। अभिनेत्री को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद हाल ही में मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सिन्हा को छोटी सी बात, रजनीगंधा और पति पत्नि और वो जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता हैं।

सिन्हा को 1974 में फिल्म निर्माता बासु चटर्जी की फिल्म रजनीगंधा में ब्रकथ्रू रोल मिला। यह फिल्म एक शानदार हिट बनी और फिल्म ने कई पुरस्कार भी जीते। वह फिल्म में अमोल पालेकर के साथ दिखाई दीं और उनके लुक की सादगी दर्शकों को पसंद आई। यह वह समय था जब ग्लैमर फिल्म उद्योग का नॉर्म था, लेकिन उनकी सरल शैली और स्वाभाविक अभिनय ने उन्हें तुरंत पसंदीदा बना दिया।

विद्या सिन्हा पर फिल्माए गए कई गाने उनके प्रशंसकों को पसंदीदा बन गए। "छोटी सी बात", "जानेमन जानेमन", "कई बार यूं भी देखा है" और "रजनीगंधा फूल तुम्हारे" आज भी प्रशंसकों द्वारा पसंद किए जाते हैं। कुछ सालों के लिए ब्रेक लेने के बाद, सिन्हा शोबिज़ में लौट आई और इस बार, वह क़ुबूल है जैसे टीवी शो में दिखाई दीं। उन्होंने हाल ही में स्टार प्लस के कुल्फी कुमार बाजेवाला में अभिनय किया। अभिनेत्री को सलमान खान और करीना कपूर अभिनीत बॉडीगार्ड में भी देखा गया था।

वह 1968 में वेंकटेश्वरन अय्यर के साथ शादी के बंधन में बंध गई और 1996 में अय्यर की मृत्यु तक शादीशुदा रही। फिर वह अपनी गोद ली हुई बेटी जान्हवी के साथ ऑस्ट्रेलिया चली गई, जहां वह एक डॉक्टर नेताजी भीमराव सालुंके से मिली और 2001 में उनसे शादी कर ली। 2009 में दोनों अलग हो गए।

टीवी निर्माता राजन शाही ने विद्या सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त किया। एक बयान में उन्होंने कहा, "मुझे विद्याजी के असामयिक निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। वह एक बेहद प्रतिभाशाली अभिनेत्री थी, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह थी कि वह बहुत अच्छी इंसान थी। वह बहुत याद आएंगी, मैं उनकी दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थना करता हूं।

Created On :   15 Aug 2019 12:29 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story