नच बलिए के सेट पर हुआ दिल दहला देने वाला हादसा, 10 फीट ऊंचाई से गिरी ये एक्ट्रेस

Actress Pooja Banerjee Injured During To Performing On Nach Baliye Show
नच बलिए के सेट पर हुआ दिल दहला देने वाला हादसा, 10 फीट ऊंचाई से गिरी ये एक्ट्रेस
नच बलिए के सेट पर हुआ दिल दहला देने वाला हादसा, 10 फीट ऊंचाई से गिरी ये एक्ट्रेस

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। टीवी रिएलिटी शो नच​ बलिए 9 में हादसों का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। शो में अभी तक हुए हादसों में कई कंटेस्टेंट्स घॉयल हो चुके हैं। हालही में एक्ट्रेस पूजा बनर्जी शो पर हादसे का शिकार हुईं हैं। इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

पूजा बनर्जी के साथ हुए हादसे का वीडियो चैनल स्टार प्लस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में पूजा बनर्जी अपने जोड़ीदार संदीप सेजवाल के साथ डांस के दौरान कंधे पर चढ़कर स्टेप करती हैं। कंधे पर चढ़ते ही पूजा बनर्जी का संतुलन बिगड़ जाता है और वह करीब 10 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर जाती हैं। ये देखकर शो में मौजूद अन्य कंटेस्टेंट्स पूजा की मदद के लिए आते हैं। 

पूजा बनर्जी के हादसे का ये वीडियो दिल दहला देने वाला है। वहीं शो के जज और कंटेस्टेंट्स भी उनको इतनी ऊंचाई से गिरता देख हैरान हो जाते हैं। पूजा बनर्जी के हादसे के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें पूजा इस शो में अपने पति संदीप सेजवाल के साथ वाइल्ड कार्ड एंट्री से आई थीं। इसके अलावा उर्वशी ढोलकिया भी वाइल्ड कार्ड एंट्री से आई थीं। उर्वशी और अनुज की जोड़ी हादसे पर शिकार हो चुकी है। इसके अलावा श्रद्धा आर्या और आलम की जोड़ी और फैजल भी सेट पर हादसे का शिकार हो चुके हैं।

सेट पर हो रहे लगातार हादसों के बाद शो के मेकर्स काफी परेशान थे। ​इस वजह से शो पर दो बार कुरान भी पढ़वाई गई लेकिन उसके बाद भी हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। हादसों को कम करने के लिए सेट पर पूजा भी की जा चुकी है।

Created On :   24 Sep 2019 4:25 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story