- देश में अब तक लगाए जा चुके हैं कोरोना टीके के 1 करोड 37 लाख 56 हजार 940 डोज
- सऊदी प्रिंस सलमान ने दी थी पत्रकार खशोगी को पकड़ने या हत्या करने की मंजूरी: अमेरिका
- वोकल फॉर लोकल: पीएम मोदी आज करेंगे पहले 'भारत खिलौना मेला' का उदघाटन
- भारत ने चीन से कहा, गतिरोध वाली सभी जगहों से हटें सेनाएं, तभी घटेगी सीमा पर सैनिकों की तैनाती
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अटेंड की आकाश-श्लोका की मेंहदी सेरेमनी
डिजिटल डेस्क, मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की सगाई 30 जून को श्लोका मेहता के साथ होने जा रही है। अंबानी परिवार ने मेहमानों के लिए खास डिजिटल कार्ड बनवाया है। कार्ड में आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की तस्वीरें, सगाई की तारीख और समय के बारे में बताया गया है। यह सगाई एंटीलिया में ही होगी। मुंबई में सगाई से पहले बुधवार को आकाश और श्लोका की मेंहदी सेरेमनी हुई। इस सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आई है। इस सगाई को इंटरनेशनल स्टार बन चुकी प्रियंका चोपड़ा ने भी अटेंड किया। प्रियंका चोपड़ा ने इस मौके पर आकाश और श्लोका के साथ खिंचाई हुई तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। प्रियंका ने बताया दिया कि वो अपने दोस्तों और करीबियों की खुशियों में शामिल होना नहीं भूलती।
प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ''आकाश और श्लोका को बधाई! काफी अच्छी सेरेमनी रही.... 'मेंहदी है रचने वाली...' दोनों को प्यार. प्री प्री इंगेजमेंट पार्टी''
अंबानी के घर पर हुई मेंहदी सेरेमनी में कई बड़े स्टार्स भी पहुंचे। प्रियंका यहां अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ पहुंची थी। प्रियंका ने आकाश-श्लोका के मेंहदी सेरेमनी में डिजाइनर तरुण तहिलियानी की डिजाइन की हुई व्हाइट सारी पहनी हुई हैं। प्रियंका इन दिनों निक जोनस को डेट कर रहीं हैं। खबर है ये भी है कि प्रियंका भी अगस्त की शुरुआत में अपने खास दोस्त निक जोनस से शादी कर सकती हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो वह निक को खासतौर पर मां से मिलवाने भारत लाई थीं। इसके बाद चोपड़ा फैमिली निक के साथ गोवा गई थी। प्रियंका ने एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में प्रियंका का भाई और निक नजर आ रहे हैं। इसका कैप्शन बहुत कुछ कह रहा है। तस्वीर पर प्रियंका ने 'माय फेवरेट मेन' लिखा है।
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।