एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार दिखाया बेटी का चेहरा फैंस बोले- पापा की टू कॉपी 

Actress Priyanka Chopra showed daughters face for the first time, fans said - Papas two copy
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार दिखाया बेटी का चेहरा फैंस बोले- पापा की टू कॉपी 
मनोरंजन एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार दिखाया बेटी का चेहरा फैंस बोले- पापा की टू कॉपी 

डिजिटल डेस्क मुंबई। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आए दिन किसी ना किसी कारण से सुर्खियों में रहती हैं। प्रियंका ने जब से मां बनने की जानकारी अपने फैंस को दी है वे उनकी बेटा का चेहरा देखने के लिए एक्साइटेड हैं। प्रियंका ने कई बार बेटी मालती मेरी के साथ क्यूट फोटोज पोस्ट की हैं लेकिन किसी में भी मालती का चेहरा रिवील नहीं किया था। लेकिन अब  प्रियंका चौपड़ा ने बेटी मालती मेरी चोपड़ा जोनस का चेहरा दिखा दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर वीडियो शेयर कर मालती की झलक दिखाई है। बता दें कि, प्रियंका हाल ही में लॉस एंजिल्स में एक इवेंट में शामिल हुई थीं, यहां से उनकी बेटी की कई फोटोज सामने आई हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

प्रियंका ने शेयर किया मालती की मस्ती का वीडियो
प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम स्टार फंक्शन के दौरान का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मालती प्रियंका की गोद में बैठी हुई हैं और निक अपनी स्पीच के दौरान बेटी का नाम लेते हैं। ऐसे में प्रियंका मालती को अपनी गोद में खड़ा करके निक की तरफ इशारा करती हैं। वहीं वीडियो में मालती मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में मालती व्हाइट टॉप के साथ क्रीम स्वेटर और मैचिंग शॉर्ट्स में बेहद क्यूट नजर आईं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

फैंस बरसा रहे प्यार
मालती को पहली बार देख कर फैंस काफी खुश हैं और अभिनेत्री की पोस्ट पर कमेंट कर अपना प्यार बरसा रहे हैं। एक फैन ने लिखा- 'आखिरकार मालती की झलक देखने को मिली, वो बहुत क्यूट है', वहीं दूसरे ने लिखा, 'मालती निक की तरह लगती है।' बता दें कि, कुछ दिनों पहले ही मालती एक साल की हुई हैं और अब अभिनेत्री ने बेटी का चेहरा सबको दिखा दिया है। 

सरोगेसी से हुआ मालती का जन्म
प्रियंका चौपड़ा और निक जोनस ने  2018 में शादी की थी। वहीं शादी के साल बाद 22 जनवरी 2022 को सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक अपनी बेटी के जन्म की अनाउंसमेंट की थी। कपल ने पोस्ट शेयर करते हुए बताया था कि वो सरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बने हैं। इससे पहले एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने बताया था कि उन्होंने मेडिकल कॉम्प्लीकेशन्स के चलते सरोगेसी का रास्ता चुना था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pinkvilla (@pinkvilla)

 

 

Created On :   31 Jan 2023 6:51 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story