श्रीदेवी की आखिरी फिल्म मॉम, इस दिन चीन में होगी रिलीज

श्रीदेवी की आखिरी फिल्म मॉम, इस दिन चीन में होगी रिलीज

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड की चांदनी श्रीदेवी की 24 फरवरी को पहली बरसी थी। इस मौके पर उनके परिवार ने उनके​ लिए खास पूजा का आयोजन किया। बॉलीवुड इंडस्ट्री ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। जाहन्वी कपूर ने अपनी मां के लिए एक स्पेशल मैसेज लिखा था। अनिल कपूर ने भी अपने और श्रीदेवी के स्पेशल बॉड के बारे में बताया। एक्ट्रेस सोनम कपूर ने भी श्रीदेवी के साथ बिताए अपने बचपन के पलों को याद किया। श्रीदेवी की आखिरी फिल्म मॉम को जल्द ही चीन में रिलीज किया जाएगा। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने पोस्टर जारी कर इस बात की जानकारी दी। 

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर शेयर किया। यह पोस्टर लाल रंग का नजर आ रहा है। इस पोस्टर में चीनी भाषा में कुछ डिटेल्स लिखी हुई है। तरण ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि श्रीदेवी की आखिरी बड़ी फिल्म मॉम को चीन में रिलीज किया जाएगा। फिल्म की रिलीज डेट 22 मार्च, 2019 रखी गई है। इस पोस्टर को चीन की लोकल ऑडियंस के लिए जारी किया गया है।

यह फिल्म भारत में 7 जुलाई, 2017 में रिलीज की गई थी। इस फिल्म में उनके साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी, अक्षय खन्ना, साजिल अली और अदनान सिद्दीकी मुख्य भूमिका में थे। दर्शकों द्वारा इस फिल्म को बहुत पसंद किया गया था। श्रीदेवी की अदाकारी की काफी सराहना भी हुई। साथ ही इस फिल्म के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया।

बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार कही जाने वाली अभिनेत्री श्रीदेवी का पिछले साल हार्ट अटैक से निधन हो गया था। उनके निधन की खबर सुनकर बॉलीवुड इंडस्ट्री को सदमा लगा। उनके फैंस तो लंबे समय तक विश्वास ही नहीं कर पाए थें कि बॉलीवुड की चांदनी, हवा हवाई अब इस दुनिया में नहीं है। श्रीदेवी की पहली बरसी पर उनकी बेटी जाहन्वी कपूर ने उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया पर प्यारा सा मैसेज भी लिखा। 

धड़क एक्ट्रेस जाहन्वी कपूर ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए लिखा कि ""मेरा दिल हमेशा बहुत भारी रहेगा, लेकिन मैं हमेशा मुस्कुराती रहूंगी क्योंकि इसमें आप रहती हैं।"" 

Created On :   27 Feb 2019 3:46 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story