17 साल बाद फिर साथ आएंगे ऐश-अनिल

By - Bhaskar Hindi |27 July 2017 9:48 AM IST
17 साल बाद फिर साथ आएंगे ऐश-अनिल
डिजिटल डेस्क, मुंबई। 'ऐ दिल है मुश्किल' से अपनी अदाओं से सबको दीवाना बनाने के बाद अब बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर से पर्दे पर अपनी खूबसूरती और अदाओं का जादू बिखेरने आ रही हैं। इस बार वो एक्टर अनिल कपूर के साथ नजर आएंगी। दोनों 17 साल बाद एक साथ फिल्म 'फन्ने खां' में नजर आएंगे। अगले साल तक इस फिल्म के रिलीज होने की खबर है।
इससे पहले ऐश्वर्या राय और अनिल कपूर दोनों को 'ताल' और 'हमारा दिल आपके पास है' में देखा जा चुका है। अब एक बार फिर दोनों 'फन्ने खां' में धमाल मचाते हुए नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म की शूटिंग अगस्त मे शुरू कर दी जाएगी। फिल्म अप्रैल 2018 में बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी।
Created On :   10 July 2017 3:27 PM IST
Next Story