रोम के बाद अब फिनलैंड में हनीमून मना रहे विराट-अनुष्का, देखें तस्वीरें

After rome now virat and anushka celebrating honeymoon in finland
रोम के बाद अब फिनलैंड में हनीमून मना रहे विराट-अनुष्का, देखें तस्वीरें
रोम के बाद अब फिनलैंड में हनीमून मना रहे विराट-अनुष्का, देखें तस्वीरें

डिजिटल डेस्क, मुंबई। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा शादी के बाद इन दिनों हनीमून मना रहे हैं। दोनों पहले रोम में अपना हनीमून मना रहे थे, और अब वे फिनलैंड पहुंच चुके हैं। अनुष्का ने हनीमून की बेहद आकर्षक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। फिनलैंड की वादियों में दोनों क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। फिनलैंड के खूबसूरत प्राकृतिक नजारों के बीच ये जोड़ा अपने जीवन के सुनहरे पल बिता रहा है।

रोवानिएमी में पोलर लाइट्स का नजारा

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि विराट और अनुष्का का हनीमून फिनलैंड के रोवानिएमी में लग्जरी एक्शन कंपनी ने ऑर्गेनाइज्ड किया है। बता दें कि 11 दिसंबर को ही विराट-अनुष्का ने इटली में शादी की है। तस्वीर को साझा करते हुए अनुष्का ने लिखा है, स्वर्ग में, सचमुच। ये स्टार कपल बर्फीले इलाके में हनीमून मना रहा है। दोनों की यह सेल्फी फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। 

एक्ट्रेस के फोटो शेयर करने के 48 मिनट में ही इसे 5 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। बता दें कि विराट-अनुष्का का हनीमून जिस कंपनी ने ऑर्गेनाइज्ड किया है वह कंपनी आर्केटिक एंड नॉर्डिक रीजन्स में प्राइवेट ट्रिप के लिए जानी जाती है।

फिनलैंड के ग्लास इग्लोस में नॉर्थर्न लाइट्स का नजारा

लैपलैंड में आर्केटिक रिसोर्ट्स में ग्लास इग्लोसका नजारा

फिनलैंड की रोवानिएमी सिटी में सांता क्लॉज विलेज की तस्वीर


बता दें कि विराट अनुष्का की हाईप्रोफाइल शादी की पूरी प्लानिंग वेडिंग प्लानर देविका नारायण और उनके फोटोग्राफर हस्बैंड जोसेफ रदिक ने की थी। उन्होंने बताया "यहां सर्दियों (इटली में) में कोई भी शादी नहीं करता है। शादी के दिन की सुबह सफेद सा नजारा देखा, क्योंकि ओस जम चुकी थी। जिसके बाद फंक्शन को बाहर की जगह इंडोर में करने का फैसला लिया गया। अनुष्का और विराट की शादी बहुत स्पेशल थी। शादी के लिए हॉलैंड से फूल मंगाए गए थे और इंडिया का फैब्रिक इस्तेमाल किया गया था। 

इस शादी को खास बनाने के लिए उनकी पूरी टीम ने 45 दिन तक मेहनत की थी। देविका ने यह भी बताया कि कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से पहले मुझे इस बारे में बिल्कुल नहीं पता था कि किसकी शादी है और कहां होगी। हमें इसे सीक्रेट तरीके से प्लान करना था।

Created On :   17 Dec 2017 8:09 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story