केजीएफ2 की रिलीज के बाद संजय दत्त पहुंचे गेयटी गैलेक्सी, फैंस ने किया स्वागत
By - Neha Kumari |16 April 2022 6:51 AM GMT
केजीएफ: चैप्टर 2 केजीएफ2 की रिलीज के बाद संजय दत्त पहुंचे गेयटी गैलेक्सी, फैंस ने किया स्वागत
डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त हाल ही में रिलीज हुई फिल्म "केजीएफ: चैप्टर 2" में "अधीरा" की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। फिल्म के रिलीज होने के बाद एक्टर को गेयटी गैलेक्सी पर स्पॉट किया गया। एक्टर यहां अपनी फिल्म को मिली सफलता के बाद फैंस से रूबरू होने आएं थे। वहीं उनके फैंस ने उनकी कार को चारों तरफ से घेर लिया और उनका नाम चिल्लाने लगे, जिसके बाद संजय ने कार से बाहर आकर फैंस का शुक्रिया अदा किया। केजीएफ में संजय "अधीरा" की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं।
Created On :   16 April 2022 12:17 PM GMT
Next Story