अजय देवगन के बेटे युग के स्टंट देखकर दांतों तले चबा लेंगे उंगलियां

after watching ajay devgans son video you will get stunned .
अजय देवगन के बेटे युग के स्टंट देखकर दांतों तले चबा लेंगे उंगलियां
अजय देवगन के बेटे युग के स्टंट देखकर दांतों तले चबा लेंगे उंगलियां

डिजिटल डेस्क, मुंबई । जब भी बॉलीवुड में हैप्पी कपल्स की बात की जाती है तो सबसे पहले काजोल और अजय देवगन का नाम आता है। कपल के साथ-सात वो एक अच्छे पेरेंट्स की श्रेणी में भी आते हैं। अक्सर ही अजय और काजोल अपने बच्चों के साथ टाइम स्पेंड करते नजर आते हैं। अजय और काजोल बेहद करीने से अपने दोनों बच्चों की परवरिश कर रहे है। 

हाल ही में काजोल अपनी बेटी न्यासा के साथ सिंगापुर में अपने मोम के पुतले का अनावरण करने गई थीं, जिसके वीडियो जमकर वायरल हुए थे। अब अजय देवगन ने कुछ ऐसा कर दिया है, जिसकी वजह से उनका बेटा युग देवगन चर्चा का विषय बन गया है। अजय देवगन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सूचना और प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर की फिटनेस चुनौती "हम फिट तो इंडिया फीट" को स्वीकार करते हुए अपने बेटा का वीडियो शेयर किया है, जिसमें 8 साल के युग हैरतअंग्रेज कारनामे दिखाते नजर आ रहे हैं।

 

 

 

वैसे, बॉलीवुड में टाइगर श्रॉफ को एक्शन स्टार माना जाता है, जिनकी फैन फॉलोइंग बड़ों से कहीं ज्यादा बच्चों के बीच है, लेकिन इतना तो तय है कि युग का ये वीडियो देख टाइगर श्रॉफ के भी पसीने छूट जाएंगे। 

दरअसल इस वीडियो में युग जिम में पसीना बहा रहे हैं, साथ ही अलग-अलग जिमनास्टिक मूव्स भी करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के जरिए युग ने देश के यंग लोगों को "हम फिट तो इंडिया फिट" चैलेंज अपनाने के लिए कहा है। इस वीडियो को अब तक 7 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। काजोल ने भी इसे अपने इंस्टाग्राम पेज पर री-पोस्ट किया है।

बता दें साल 1999 में अजय देवगन और काजोल ने शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं। बेटी न्यासा और बेटा युग, न्यासा का जन्म 2003 में हुआ था। वो इन दिनों सिंगापुर में पढ़ाई कर रही हैं। वहीं इनके बेटे युग का जन्म साल 2010 में हुआ। जो अपने माता-पिता के साथ मुंबई रहते हैं। 

Created On :   1 Jun 2018 7:54 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story