अजय देवगन तेलुगू डॉयरेक्टर राजामौली को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं

Ajay Devgan wishes Telugu director Rajamouli on his birthday
अजय देवगन तेलुगू डॉयरेक्टर राजामौली को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं
अजय देवगन तेलुगू डॉयरेक्टर राजामौली को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं
हाईलाइट
  • अजय देवगन तेलुगू डॉयरेक्टर राजामौली को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं

मुंबई, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। तेलुगू फिल्म के प्रसिद्ध डॉयरेक्टर एस.एस राजामौली का आज जन्मदिन है। इस अवसर पर बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

अजय देवगन ट्वीट किया, जन्मदिन की बहुत सारी शुभकामनाएं प्रिय राजामौली गुरू। आपको जानना और आरआरआर में आपके साथ काम करना सम्मान की बात है। हमेशा के लिए शुभकामनाएं सर एसएस राजामौली।

अजय देवगन और एसएस राजामौली ने 2012 की फिल्म ईगा में साथ काम किया है, जिसमें अजय ने ईगा के हिंदी संस्करण मक्खी के लिए अपनी आवाज दी थी।

अजय देवगन और एसएस राजामौली अब आठ साल बाद फिर से साथ काम करेंगे। एस एस राजामौली एक एक्शन फिल्म आरआरआर में अभिनेता अजय देवगन को कास्ट किया है। इस फिल्म में उनके साथ राम चरण, आलिया भट्ट और जूनियर एनटीआर भी हैं।

एवाईवी/जेएनएस

Created On :   10 Oct 2020 1:01 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story