चाणक्य की नीतियां समझाते नजर आएंगे अजय देवगन, ट्वीट के जरिए दी जानकारी

Ajay Devgn to play Chanakya role in Neeraj Pandey next biopic
चाणक्य की नीतियां समझाते नजर आएंगे अजय देवगन, ट्वीट के जरिए दी जानकारी
चाणक्य की नीतियां समझाते नजर आएंगे अजय देवगन, ट्वीट के जरिए दी जानकारी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। "व्यक्ति महान अपने जन्म से नहीं अपने कर्मों से होता है"- ऐसे महान विचारों के जनक चाणक्य पर बॉलीवुड में बायोपिक बनने जा रही है। फिल्म का नाम भी "चाणक्य" के नाम पर ही होगा, जिसमें अजय देवगन उनकी भूमका में नजर आएंगे। अजय ने इसकी जानकारी अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट के जरिए दी। उन्होंने लिखा- "भारतीय इतिहास के कुछ महान विचारकों में से एक, चाणक्य का किरदार निभाने के लिए मैं बहुत उत्साहित हूं"। 

 

 

एपिक फिल्में भारतीय दर्शकों को आज से नहीं काफी समय से पसंद आती रही हैं, फिर चाहे उनके किरदार रियल हों या फिक्शनल। इसी वजह से एक बार फिर इस तरह की फिल्म से अजय एक्सपेरीमेंट करेंगे। फिल्ममेकर नीरज पांडे के प्रोडक्शन हाउस में बन रही इस फिल्म में अजय की एक्टिंग देखना बेहद दिलचस्प होगा। चाणक्य की कहानी को बड़े पर्दे पर उतारने की इस कोशिश के लिए पूरा कास्ट और क्रू काफी एक्साइटेड है। फिलहाल अजय के अलावा फिल्म में कौन-कौन होगा इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है। 

 

रिसर्च कर रही टीम

अजय देवगन की एक खासियत है कि वो अपने हर रोल को बड़ी ही ईमानदारी से निभाते हैं, ऐसे में उनको इस एपिक रोल में देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित हैं। अक्षय कुमार की ही तरह सामाजिक मुद्दों पर फिल्में करने के लिए जाने जाने वाले अजय को इस अलग रोल के लिए काफी मेहनत करनी होगी। रिलांयस इंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही ये फिल्म काफी हाई बजट की होगी। चाणक्य के जीवन, उनकी नीतियों, शिक्षाओं और दर्शन शास्त्र को समझने के लिए अजय और फिल्म की पूरी टीम को काफी रिसर्च करनी पड़ेगी।

 

बता दें कि चाणक्य चंद्रगुप्त मौर्य के महामंत्री थे जिन्होंने अशोक को सम्राट बनने की नीतियां सिखाईं थीं। उन्हें कौटिल्य नाम से भी जाना जाता है और उनकी चाणक्य नीति और कूटनीति आज के समय में भी उतनी ही कारगर हैं जितनी पहले थीं। चाणक्य के जीवन पर कई टीवी सीरियल और रीजनल फिल्में बन चुकी हैं, ये पहली बार होगा जब मेनस्ट्रीम सिनेमा में उनकी स्टोरी को प्लॉट किया जाएगा। आखरी बार "रेड" में दिखे अजय देवगन के लिए भी ये खासा एक्पीरियेंस होगा। 

 

 

Created On :   11 July 2018 6:03 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story