खिलाड़ी कुमार को भी लगता है इन चीजों से डर, जानें

खिलाड़ी कुमार को भी लगता है इन चीजों से डर, जानें

डिजिटल डेस्क, मुम्बई।  बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अपने खतरनाक स्टंट के ​लिए जाने जाते हैं। वे कभी बड़ी इमारतों से कूद जाते हैं तो कभी आग में खेल जाते हैं। उनके स्टंट देखकर कोई सोच ही नहीं सकता कि अक्षय को किसी चीज से डर लगता होगा। हाल ही में कपिल शर्मा के शो पर अक्षय ने बताया कि उन्हें किस चीज से डर लगता है। 

अक्षय ने बताया कि उन्हें दो ही चीजों से डर लगता है, एक तो बीवी ट्विंकल खन्ना और घूमने वाले झूले से। अक्षय ने बताया कि झूले में घूमने के बाद नीचे उतरते वक्त जो ​फीलिंग होती है। वह उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं है। अक्षय के डर को जानने के बाद परिणीति चोपड़ा ने भी बताया कि उन्हें किस चीज से डर लगता है।

परि ने बताया कि उन्हें सांप से बहुत डर लगता है। उन्होंने बताया कि जब से सांप से संबंधित कोई बात होती है या किसी अन्य एनिमल से संबंधित तो वे डरकर बेहोश हो जाती हैं। शो में हुई आगे की बातचीत के दौरान कपिल ने प्रियंका और निक को लेकर बात की। कपिल ने मजाक में कहा कि निक उनके इम्पोर्टेड जीजा हैं। इस पर परि ने कहा कि निक उनके बहुत अच्छे बहनोई हैं। साथ ने परि ने बताया कि जूता छुपाई रस्म में उन्होंने उन्हें बहुत सारे डॉलर और हीरे शगुन के तौर पर मिले थे। 

बता दें कपिल के शो पर अक्षय और परि​णीति अपनी फिल्म केसरी को प्रमोट करने आए ​थे। यह फिल्म 21 मार्च को रिलीज हो रही है। यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। फिल्म को करण जौहर ने प्रड्यूस किया है। यह रियल स्टोरी पर आधारित है। 12 सितंबर 1897 को सारागढ़ी युद्ध हुआ था। दरअसल, एक आर्मी पोस्ट पर ब्रिटिश सेना के तौर पर 21 सरदार तैनात किए गए थे। इस दौरान 10 हजार अफगानियों ने उस पोस्ट पर हमला कर दिया था। ऐसे में सेना को हवलदार ईशर सिंह ने दिशा निर्देश दिए थे। 

Created On :   17 March 2019 2:08 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story