100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई आलिया भट्ट की फिल्म ‘राजी’

Alia Bhatt and Vicky Kaushal film Raazi entered in 100 crore club
100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई आलिया भट्ट की फिल्म ‘राजी’
100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई आलिया भट्ट की फिल्म ‘राजी’

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आलिया भट्ट की फिल्म "राजी" 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। फिल्म रिलीज के पहले दिन से ही जमकर कमाई कर रही है। फिल्म अब तक करीब 102 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है। 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली आलिया की ये तीसरी फिल्म है। इससे पहले आलिया की फिल्म "2 स्टेट्स" और "बद्रीनाथ की दुल्हनिया" 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी हैं।

 

 


मेघना गुलजार निर्देशित फिल्म राजी 11 मई को रिलीज की गई थी। फिल्म को पहले दिन से ही क्रिटिक्स और दर्शकों का अच्छा रिसपॉन्स मिला है। भारतीय जासूस सहमत के किरदार में आलिया को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि दो हफ्ते बाद भी फिल्म सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। राजी के 100 करोड़ कलेक्शन की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी है। तरण आदर्श ने "राजी" की कलेक्शन रिपोर्ट शेयर करते हुए कहा कि यह 2018 की ब्लॉकबस्टर फि‍ल्म है।

 

 

उन्होंने ट्वीट कि‍या कि, "तनु वेड्स मनु रिटर्न्स के बाद राजी दूसरी एक्ट्रेस सेंट्र‍िक फिल्म है जिसने 100 करोड़ क्लब के मार्क को पार किया है। हालांकि तनु वेड्स मनु रिटर्न्स, तनु वेड्स मनु हिट फ्रेंचाइजी की फिल्म थी। इसलिए कहा जा सकता है कि राजी फिल्म बिना किसी कमर्शियल फैक्टर के बॉक्स ऑफि‍स पर सफल रही है। म‍हज 17 दिनों में आलिया की फिल्म राजी 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई है। 

 

 

100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली "राजी" आलिया भट्ट के करियर की तीसरी फिल्म है। आलिया की "2 स्टेट्स" ने 102.13 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इसके बाद 2017 में "बद्रीनाथ की दुल्हनिया" ने 116.68 करोड़ रुपए की कमाई की थी। फिल्म "राजी" में आलिया सहमत नाम की बहादुर कश्मीरी लड़की की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म की स्टोरी लेखक हरिंदर सिक्का के चर्चित नॉवेल "कॉलिंग सहमत" पर बेस्ड है।

Created On :   28 May 2018 10:13 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story