RRR की रिलीज के बाद राजमौली से खफा आलिया भट्ट, इंस्टाग्राम से भी किया अनफॉलो

Alia Bhatt upset with Rajamouli after the release of RRR, also unfollowed her on Instagram
RRR की रिलीज के बाद राजमौली से खफा आलिया भट्ट, इंस्टाग्राम से भी किया अनफॉलो
बॉलीवुड RRR की रिलीज के बाद राजमौली से खफा आलिया भट्ट, इंस्टाग्राम से भी किया अनफॉलो

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलिवुड की मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने एस एस राजमौली के निर्देशन में बनी फिल्म "आरआरआर" से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू किया है। पिछले शुक्रवार को रिलीज हुई ये फिल्म बाक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। इस बीच ऐसी खबरें आ रहीं हैं कि एक्ट्रेस आलिया भट्ट फिल्म रिलीज के बाद से निर्देशक राजमौली से नाराज चल रहीं हैं। यही नहीं आलिया ने एस एस राजमौली को इंस्टाग्राम से अनफॉलो भी कर दिया है साथ ही फिल्म से जुड़े सभी पोस्ट भी हटा दिए हैं।  

आलिया की नाराजगी की वजह
खबरों की मानें तो आलिया भट्ट एस एस राजमौली से बेहद खफा हैं। दोनों के बीच इस अनबन का कारण आलिया को मिला कम स्क्रीन स्पेस बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि बाहुबली और बाहुबली 2 जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुके एस एस राजमौली एक्ट्रेस के स्टारडम के हिसाब से रोल लिखने में असफल रहे। "आरआरआर" में आलिया भट्ट ने सीता का रोल अदा किया है, और वो अपनी इस छोटी भूमिका से नाखुश हैं। यही कारण है कि आलिया ने फिल्म से जुड़े सभी पोस्ट अपनी फीड से हटा दिए।    

सोशल मीडिया पर दिखाया गुस्सा
"आरआरआर" के फाइनल कट में मिली छोटी सी स्क्रीन स्पेस को लेकर आलिया ने अपनी नाराजगी सोशल मीडिया पर जाहिर की है। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा फीड से "आरआरआर" से जुड़े सभी पोस्ट डिलीट कर दिए हैं। अफवाहें हैं कि आलिया ने अपने अकाउंट से राजमौली को अनफॉलो भी कर दिया है। हालांकी इस बात की पुष्टी हम नहीं करते हैं। आलिया ने सत प्रतीशत फिल्म से जुड़े पोस्ट हटा दिए हैं, पर उनकी फॉलोइंग लिस्ट में अब भी एस एस राजमौली का नाम है। 
हालांकि इस बात में कोई दो राय नहीं कि फिल्म में आलिया के कैरेक्टर से ज्यादा अजय देवगन का कैमियो दमदार रहा। ऐसे में एक्ट्रेस की नाराजगी जायज है। बताते चलें कि रिलीज से पहले आलिया को "आरआरआर" का प्रचार करते हुए देखा गया था, मगर हालिया प्रचार अभियान के दौरान एक्ट्रेस को सिर्फ एक बड़े इवेंट में स्पॉट किया गया।              

गौरतलब है कि राजमौली की फिल्म आरआरआर बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का बेंचमार्क सेट करने को तैयार है। फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा राम चरण, जूनियर एनटीआर, अजय देवगन जैसे बड़े सितारों के कारण फिल्म बड़ी चर्चा में है। फैंस को साउथ स्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर की जोड़ी काफी पसंद आ रही है। आलिया भट्ट की आगामी फिल्मों में अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी ब्रहरम्स्त्र शामिल है।

Created On :   29 March 2022 12:18 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story