अमर सिंह का बॉलीवुड से था गहरा नाता, कई बड़े सितारों के साथ आए थे नजर 

Amar Singh had a deep bond with Bollywood, came with many big stars
अमर सिंह का बॉलीवुड से था गहरा नाता, कई बड़े सितारों के साथ आए थे नजर 
अमर सिंह का बॉलीवुड से था गहरा नाता, कई बड़े सितारों के साथ आए थे नजर 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कभी भारतीय राजनीति में ऊंचा मुकाम रखने वाले दिवंगत सांसद अमर सिंह का हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से गहरा जुड़ाव था। कभी अमिताभ बच्चन के पारिवारिक मित्रों में शामिल अमर सिंह उनकी कपंनी एबीसीएल के वाइस चेयरमैन भी थे। उन्होंने कई फिल्मों में मेहमान कलाकार के तौर पर अभिनय भी किया।  समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव अमर सिंह का बॉलीवुड में जबरदस्त रसूख था। देवानंद की फिल्म ‘चार्जशीट’ में अमर सिंह एक छोटी सी भूमिका में दिखाई दिए। इसके बाद जया प्रदा निर्मित बंगाली फिल्म ‘शेस संघात’ में भी अमर सिंह पर्दे पर दिखाई दिए थे। फिल्म निर्माता बोनी कपूर अमर सिंह के काफी करीब थे। उन्होंने बोनी की फिल्म ‘हमारा दिल आप के पास है’ में भी एक छोटी सी भूमिका की थी। बोनी कपूर की दिवंगत पत्नी’ श्रीदेवी ने अमर के लिए लोकसभा चुनाव में प्रचार भी किया था। अमर सिंह फिल्में ‘जेडी" में एक राजनेता का किरदार अदा किया तो ‘नो एंट्री", "लक्ष्य ", ‘खाकी", ‘सिर्फ तुम" जैसी सफल फिल्मों का भी हिस्सा रहे।

शाहरुख के साथ हुआ था विवाद
बॉलीवुड से गहरे जुड़े अमर सिंह का यहां विवादों से भी नाता जुड़ा।  शाहरूखखान और अमर सिंह के बीच किसी बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों एक-दूसरे को सख़्त नापसंद करने लगे। एक अवॉर्ड समारोह में तो शाहरुख़ ने यहां तक तक कह दिया कि अमर सिंह की आंखों में दरिंदगी नज़र आती है। इसके बाद अमर सिंह के चाहने वाले शाहरुख के मुंबई स्थित घर के बाहर जमा हो गए और उनसे माफ़ी की मांग करने लगे।  अमर सिंह के कहने पर संजय दत्त समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे हालांकि अमर सिंह के सपा से दूर होने के साथ ही संजय का नाता भी इस दल से खत्म हो गया। जया प्रदा को भी राजनीति में लाने का श्रेय अमर सिंह को जाता है। फिल्म अभिनेत्री बिपाशा बसु के साथ अमर सिहं की फोन पर निजी बातचीत का टेप लीक होने पर भी खूब विवाद हुआ था। 

Created On :   1 Aug 2020 1:53 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story