WEB SERIES: अमेजन प्राइम का  Four More Shots Please-2 रिलीज, बोल्ड कंटेट के लिए सुर्खियों में रहा सीजन-1

Amazon Web Series: Four More Shots Please Season 2 Review: Its women messier and their stories more layered
WEB SERIES: अमेजन प्राइम का  Four More Shots Please-2 रिलीज, बोल्ड कंटेट के लिए सुर्खियों में रहा सीजन-1
WEB SERIES: अमेजन प्राइम का  Four More Shots Please-2 रिलीज, बोल्ड कंटेट के लिए सुर्खियों में रहा सीजन-1

डिजिटल डेस्क, मुंबई। लॉकडाउन के बीच अमेजन प्राइम ने सुपरहिट वेब सीरीज "फोर मोर शॉट्स प्लीज" का दूसरा सीजन रिलीज कर दिया है। पहले सीजन के जबरदस्त सफलता के बाद दर्शकों को दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार था। अब अमेजन प्राइम ने दर्शकों के इंतजार को खत्म करते हुए सीरीज का दूसरा सीजन रिलीज कर दिया है। फैंस आज से इसे स्ट्रीम पर देख सकते हैं। 

बोल्ड कंटेंट के चलते सुर्खिंयों में रहा पहला सीजन
सीरीज के इस सीजन का ट्रेलर बीते दिनों रिलीज किया गया था। इसका ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया था। इसकी स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें कीर्ति कुल्हाड़ी, सयानी गुप्ता, बानी जे और शिबानी दांडेकर सहित कई नामी चेहरे नजर आएंगे। इस सीरीज में 4 ऐसे दोस्तों की कहानी को दिखाया गया है जो आज की आजाद महिलाएं हैं। 

 

ये चारों लड़कियां एक दूसरे से बिल्कुल अलग हैं, लेकिन इनमें एक चीज कॉमन है कि ये सभी अपनी जिंदगी को अपनी शर्तों पर जीना चाहती हैं। चारों की यही सोच इन्हें एक दूसरे से जोड़कर रखती है। बता दें, इस सीरीज का पहला सीजन अपनी स्टोरी के अलावा अपने बोल्ड कंटेंट के चलते भी सुर्खियों में रहा था। 

Created On :   17 April 2020 6:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story