WINNER: America's Got Talent में मुंबई के डांस ग्रुप ने लहराया परचम, V.Unbeatable ने जीता खिताब

WINNER: America's Got Talent में मुंबई के डांस ग्रुप ने लहराया परचम, V.Unbeatable ने जीता खिताब

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारत के एरोबिक डांस ग्रुप वी अनबिटबल ने अमेरिका में धूम मचा दी है। इस ग्रुप ने मशहूर अमेरिकी टैलेंट शो अमेरिका गॉट टैलेंट की ट्रॉफी हासिल कर भारत का मान बढ़ाया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब यह खिताब किसी भारतीय को मिला है। बता दें कि पिछले साल ये ग्रुप अमेरिका गॉट टैलेंट में चौथे स्थान पर रही थी। 

थैंक यू सो मच इंडिया
डांस ग्रुप ने इस उपलब्धि पर कहा, यह न केवल हमारे लिए बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का पल है। अपनी इस शानदार जीत पर उन्होंने कहा- हमें पूरे देश से बधाईयां मिल रही हैं, और इस सफर के दौरान हमें सपोर्ट करने के लिए सभी का धन्यवाद। थैंक यू सो मच इंडिया।"

 

डांस ग्रुप ने बताया कि शो में बने रहना कितना कठिन था और प्रतिस्पर्धा किस स्तर की थी। शो में उनके साथ 40 देश थे और सभी अलग-अलग टैलेंट के साथ थे। कोई म्यूजिशियन था तो कोई जादूगर तो कोई जिम्नास्ट। बता दें कि भारत के डांस शो "डांस प्लस 4" में वी अनबीटेबल की टीम चौथे स्थान पर रही थी। टीम ने बताया कि सामान्य तौर पर वह दिन में सात से आठ घंटे प्रैक्टिस करते हैं। डांस इंडिया और अमेरिकाज गॉट टैलेंट जैसे शोज के लिए उन्होंने दिन में 17-17 घंटे तक प्रैक्टिस की। 

Heartwarming: "जोकर" फिनिक्स ने बचाई तीन दिन के बछड़े की जान, दिल छू लेगी उनकी ये बात

इंडियन डांस ने की तरक्की
बता दें, कुछ सालों से डांस के क्षेत्र में भारत ने काफी तरक्की की है। नए डांस फॉर्म्स और बेहतरीन कोरियोग्राफर्स की वजह से ही इंडियन डांस ने काफी तरक्की की है। इसी बदौलत देश के बेहतरीन डांसर्स ने कई देशों में अपने टैलेंट के झंडे गाड़े हैं, और अपनी जीत का परचम लहराया है।

Created On :   23 Feb 2020 9:56 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story