Heartwarming: 'जोकर' फिनिक्स ने बचाई तीन दिन के बछड़े की जान, दिल छू लेगी उनकी ये बात

Heartwarming: 'जोकर' फिनिक्स ने बचाई तीन दिन के बछड़े की जान, दिल छू लेगी उनकी ये बात

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। ​फिल्म जोकर के लिए ऑस्कर अवॉर्ड्स 2020 द्वारा बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीतने वाले ​वॉकीन फीनिक्स अपने काम के अलावा दरियादिली के लिए भी फेमस हैं। वे अक्सर पर्यावरण और उससे जुड़े मुद्दों पर बात करते नजर आते हैं। ऑस्कर के दौरान भी उन्होंने अपनी स्पीच में क्लाइमेट चेंज और जानवरों के अधिकारों जैसे कई मुद्दों पर बात की थी। उनकी इस स्पीच को दुनियाभर में बहुत पसंद किया गया था। वॉकीन न सिर्फ ऐसा बोलते हैं बल्कि करते भी हैं। हालही में इस बात का सबूत भी सामने आया है। 

यह भी पढ़े: शादी के बाद अभिनय में वापस लौटीं जेनिफर लॉरेंस

फीनिक्स ने सीईओ से की बात
दरअसल, फीनिक्स अपनी मां के सा​थ बूचड़खाने में गाय और उसके तीन दिन के बछड़े को बचाने पहुंचे। फॉर्म सैंक्चुअरी द्वारा जारी की गई एक क्लिप में देखा जा सकता है कि फीनिक्स अपनी मां के साथ पिको रिवेरा में स्थित मैनिंग बीफ फैसिलिटी में पहुंचे। वहां उन्होंने बूचड़खाने के सीईओ एंथनी डि मारिया से बात की। इस दौरान एंथनी ने बताया कि वे उनकी पॉलिसी है कि वे गाय और बछड़े को नहीं मारते हैं। इस मुद्दे पर दोनों ने गंभीरता से बात की।

यह भी पढ़े: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की फिल्म "शुभ मंगल ज्यादा सावधान" की तारीफ

दयालुता से दुनिया को बेहतर बनाया जा सकता है
एंथनी से बात करने के बाद ​वॉकीन फिनिक्स ने गाय और उसके तीन दिन के बछड़े को बचाया जिनका जन्म बूचड़खाने के पास एक ट्रक में हुआ था। वॉ​कीन ने गाय का नाम लिबर्टी और बछड़े का नाम इंडिगो रखा है। इसके साथ ही ​फीनिक्स ने एक स्टेटमेंट में कहा कि "मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे एक बूचड़खाने में दोस्ती करने को मिलेगी, लेकिन एंथनी से बात कर काफी अच्छा लगा। उनके बिना लिबर्टी और उनकी बेबी इंडिगो का बहुत बुरा हाल होता। लिबर्टी और इंडिगो अब क्रूरता हीन जीवन जी सकती हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि जैसे-जैसे हम बेबी इंडिगो और उसकी मां लिबर्टी को बड़ा होते हुए देखेंगे वैसे वैसे हम याद करेंगे कि हमेशा दयालुता और मेहरबानी के जरिए इस दुनिया को बेहतर बनाया जा सकता है।" 

Created On :   22 Feb 2020 4:17 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story