बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दशहरे की शुभकामनाएं

बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दशहरे की शुभकामनाएं

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कोई त्यौहार हो और बॉलीवुड सितारे अपने फैंस को विश करना भूल जाएं, ऐसा तो हो ही नहीं सकता, विजयादशमी के मौके पर भी बीटाउन सेलेब्स ने अपनी रवायत को जारी रखा और दशहरे की शुभकामनाएं फैंस को सोशल मीडिया के जरिए दी। दशहरे की शुभकामनाओं के साथ ही बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों ने भारत में चल रहे #MeToo कैंपेन के तहत चल रही यौन उत्पीड़न के खिलाफ लड़ाई पर भी फैंस से महिलाओं का सम्मान करने का आग्रह किया है। अमिताभ बच्चन से लेकर माधुरी दीक्षित तक कई बड़े सितारों ने आज सोशल मीडिया पर अपने विचार साझा किए। आपको बताते हैं कि बॉलीवुड सितारों ने दशहरे के खास मौके पर अपने फैंस को क्या खास मैसेज दिया है।

अभिनेत्री सोनी राजदान ने लिखा, "अगर हम महिलाओं का सम्मान नहीं कर सकते तो हमें दुर्गा की पूजा बंद कर देनी चाहिए।"

अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने कहा, "दशहरा का शुभ अवसर आपके जीवन में आपके परिवार में खुशी, प्रेम, शांति और समृद्धि लाए। आपको और आपके परिवार को शुभकामनाएं।"

फिल्म लवरात्रि के लीड हीरो आयुष शर्मा ने भी ट्विटर पर शुभकामनाएं दीं।

रवीना टंडन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर पोस्ट कर फैन्स को विश किया।

जूही चावला ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर पोस्ट की है।

अनिल कपूर ने लिखा, "आज सभी बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मना रहे हैं।"

कार्तिक आर्यन ने भी अपनी एक तस्वीर पोस्ट करने के साथ सभी को शुभकामनाएं दी हैं।

इमरान हाशमी ने फैन्स को ट्विटर पर दशहरा विश किया।

सुनील शेट्टी ने एक एनिमेटेड तस्वीर शेयर करके फैन्स को इंस्टाग्राम पर विश किया।

 

Created On :   19 Oct 2018 3:19 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story