अमिताभ इस बार नहीं मनाएंगे अपना बर्थडे, दिवाली के जश्न में भी नहीं होंगे शामिल

Amitabh Bachchan Not celebrating 75th birthday and Diwali
अमिताभ इस बार नहीं मनाएंगे अपना बर्थडे, दिवाली के जश्न में भी नहीं होंगे शामिल
अमिताभ इस बार नहीं मनाएंगे अपना बर्थडे, दिवाली के जश्न में भी नहीं होंगे शामिल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के बिग बी इस वर्ष अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे। साथ ही वे इस वर्ष के दिवाली सिलेब्रेशन में भी शामिल नहीं होंगे। उन्होंने इस बात की जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट से दी। 

बता दें कि अमिताभ बच्चन का जन्मदिन 11 अक्टूबर को आता है और वे इस वर्ष 75 साल के होने वाले हैं। ऐसा माना जा रहा था कि वे अपना जन्मदिन बहुत धूमधाम से मनाएंगे। पर बिग बी के इस ट्वीट ने उनके फैंस को झटका दिया है।
 

क्या है वजह

अमिताभ ने अपने बर्थडे और दिवाली नहीं मनाने की वजह नहीं बताई है। पर कहा जा रहा है कि उन्होंने ये फैसला ऐश्वर्या राय के पिता और अपने समधी कृष्णराज राय की मृत्यु के कारण लिया है। बता दें कि उनकी मृत्यु इसी साल मार्च के महीने में लंबी बिमारी के चलते हो गई थी।

अपने ट्वीट में कही ये बातें

बॉलीवुड के महानायक ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा " 75 वां जन्मदिन ! हां तो... सिलेब्रेशन, नो सिलेब्रेशन, अरे छोड़ दो यार ! बस सांस लेने दो !" अपने दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा, भारत ने 20-20 में ऑस्ट्रेलिया को हराया, पिंक पैंथर्स की असरदार जीत रही और ट्विटर पर 3 करोड़ प्रशंसक।" अपने तीसरे ट्वीट में उन्होंने कहा कि सिर्फ आपको जानकारी देने के लिए, इस वर्ष दिवाली का जश्न नहीं।"

अमिताभ ने कहा जाने कौन यह खबर फैला रहा है कि मेरे जन्मदिन के सिलेब्रेशन की तैयारियां चल रही हैं। मैं तो इस दिन अपने शहर में भी नहीं रहूंगा। बता दें कि यह बात उन्होंने अपने ब्लॉग पर लिखी है।

Created On :   8 Oct 2017 6:29 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story