श्रीदेवी जैसी शख्सियत को भुला पाना बेहद मुश्किल है- ​अनिल कपूर

anil kapoor share his feeling on Sridevis Death Anniversary
श्रीदेवी जैसी शख्सियत को भुला पाना बेहद मुश्किल है- ​अनिल कपूर
श्रीदेवी जैसी शख्सियत को भुला पाना बेहद मुश्किल है- ​अनिल कपूर

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड की हवा हवाई गर्ल "श्रीदेवी" के निधन को लगभग एक साल हो चुका है। उनके अचानक निधन की खबर से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री को झटका लगा था। इस मौके पर उनके परिवार के लोगों ने उनके चेन्नई स्थित घर पर खास पूजा का आयोजन किया था। इस पूजन में उनके प​रिवार के सदस्य ही शामिल हुए थे। 

पिछले साल श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी को दुबई में हुआ ​था। इस खास मौके पर उनके देवर अनिल कपूर ने उन्हें याद किया। एक इंटरव्यू के दौरान अनिल ने कहा कि ""वो मेरे भाई की पत्नी थीं साथ ही मेरी पत्नी की अच्छी दोस्त भी थीं। दोनों की आपस में अच्छी बॉन्डिंग थी। जब भी हम साथ होते थे ढेर सारी मस्ती करते थे। श्रीदेवी जैसी शख्सियत को भुला पाना बेहद मुश्किल है। उनके काम करने का अंदाज काफी प्रभावशाली था। आज भी उनकी फिल्में देखी जाती हैं और उनकी तस्वीरें छपती हैं। उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।""

आपको बता दें कि जितना अच्छा बॉन्ड उनका रियल लाइफ में था, उतना ही अच्छा बॉन्ड रील लाइफ में भी ​था। दर्शक स्क्रीन पर उनकी जोड़ी को बहुत पसंद करते थे। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया। पिछले साल श्रीदेवी जब अपने परिवार के किसी सदस्य की शादी अटेंड करने जब दुबई गई थी। उस दौरान ही हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। उनके जाने के बाद, उनके परिवार को इस दुख से उभरने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। इस दौरान पूरा बॉलीवुड परिवार साथ नजर आया।

श्री देवी को एक वर्ष पूरा होने पर हालही में माधुरी ने भी उन्हें ​याद किया था और उनके साथ अपनी आखिरी मुलाकात बयां की थी। उन्होंने बाताया था कि वे श्रीदेवी से आखिरी बार मनीष मल्होत्रा की एक पार्टी में मिली थी। वे बहुत खुश नजर आ रही थीं क्योंकि जाहन्वी अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली थी। 

Created On :   15 Feb 2019 5:32 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story