नच बलिए 9: अनीता और रोहित रहेंगे शो का हिस्सा, बीमारी से उभर रहे हैं रोहित रेड्डी

Anita Hassanandani And Rohit Reddy Will Be Part Of Nach Baliye 9
नच बलिए 9: अनीता और रोहित रहेंगे शो का हिस्सा, बीमारी से उभर रहे हैं रोहित रेड्डी
नच बलिए 9: अनीता और रोहित रहेंगे शो का हिस्सा, बीमारी से उभर रहे हैं रोहित रेड्डी

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। रिएलिटी शो नच बलिए इस वक्त टेलीविजन पर धमाल मचा रहा है। सभी कपल्स अपने डांस से नच के मंच पर तड़का लगा रहे हैं। पिछले सप्ताह खबर आई थी कि रोहित और अनीता हसनंदानी की जोड़ी नच बलिए में नजर नहीं आएंगी। क्योंकि रोहित को Hepatitis A  हो गया है। जिस वजह से वे परफॉर्म नहीं कर पाएंगे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

There is nothing impossible to those who will try. @starplus @banijayasia #nachbaliye9 #reddytodance #shaadikerighteffects

A post shared by Anita H Reddy (@anitahassanandani) on

हालही में अनीता और रोहित के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, रोहित की तबीयत ठीक हो रही है और दोनों शो का हिस्सा बनें रहेंगे और परफॉर्म करेंगे। बातचीत के दौरान रोहित ने बताया कि वे अब Hepatitis A से उबर रहे हैं। उनकी पत्नी ने उन्हें बहुत सपोर्ट किया है। ऐसे में वह शो में अपनी जर्नी को आगे ले जा सकते हैं। 

वैसे तो अनीता और रोहित पहले ही अपनी डांस परफार्मेंस से सभी को इम्प्रेस कर चुके हैं। उम्मीद है आगे के एपिसोड में भी ऐसा ही करते  नजर आएंगे। गौरतलब है कि अनीता अपनी पहली परफार्मेंस से खुश नहीं थी। क्योंकि डांस के दौरान उनका पैर स्लिप हो गया था। इसके बावजूद जजेस ने अनीता और रोहित को अच्छे नंंबर दिए थे। साथ ही अनीता ने अपने कमिंग एपिसोड में जजेस से अपनी अच्छी परफॉर्मेंस का वादा किया था। 

Created On :   8 Aug 2019 2:12 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story