अनुष्का शर्मा घर से काम करने के फायदे की लिस्ट बना रहीं

Anushka Sharma making a list of benefits of working from home
अनुष्का शर्मा घर से काम करने के फायदे की लिस्ट बना रहीं
अनुष्का शर्मा घर से काम करने के फायदे की लिस्ट बना रहीं


मुंबई, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। ज्यादातर नियोक्ताओं ने कोरोनोवायरस संक्रमण रोकने के लिए किए गए बंद के बीच अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति दी है। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने घर से काम करने की ऐसी व्यवस्था के फायदे गिनवाए हैं।

अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर लिखा, मैंने पढ़ा है कि कुछ कंपनियां नए नियमों के तहत अपने कर्मचारियों से घर से काम कर रही हैं। क्या आप सोच सकते हैं कि कंपनियों के लिए लागत में कटौती के अलावा यातायात पर बोझ कम होगा। सड़कों पर ट्रैफिक कम होगा।

बता दें कि अनुष्का और उनके पति, भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ चल रही लड़ाई में प्रधान मंत्री राहत कोष और मुख्यमंत्री राहत कोष (महाराष्ट्र) में अपना योगदान दिया है।

उद्योग के एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि विराट और अनुष्का ने संयुक्त रूप से कोविड-19 राहत के लिए 3 करोड़ रुपये दान किए हैं।

Created On :   20 April 2020 12:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story