फिल्म 'पानीपत' के लिए 'शनिवार वाड़ा' बना रहे गोवारिकर, किया भूमि पूजन

Ashutosh Gowarikar Land worship for film Panipat Shaniwar Wada set
फिल्म 'पानीपत' के लिए 'शनिवार वाड़ा' बना रहे गोवारिकर, किया भूमि पूजन
फिल्म 'पानीपत' के लिए 'शनिवार वाड़ा' बना रहे गोवारिकर, किया भूमि पूजन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड निर्देशक आशुतोष गोवारिकर एक बार फिर से इतिहास पर आधारित फिल्‍म लेकर आ रहे हैं। आशुतोष इस बार इतिहास के पन्नों में प्रसिद्ध रही पानीपत की लड़ाई पर फिल्‍म बना रहे हैं। फिल्म का नाम "पानीपत" है। हाल ही में फिल्‍म का पहला लुक आज रिलीज गया किया गया है। इससे पहले "मोहन जोदारो" बनाई थी, जो कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। आशुतोष "लगान", "जोधा अकबर" और "स्‍वदेश" जैसी फिल्‍में बना चुके हैं। 

 

आशुतोष गोवारिकर हमेशा ही अपने फिल्मों के सेट की भव्यता पर काफी ध्यान देते हैं। इस बार भी उनकी इस पीरियड फिल्म के लिए एक बड़ा सेट बनाया जाना है। जिसके लिए भूमि पूजन भी कर दिया गया है। बता दें कि इस फिल्म के लिए पूरा का पूरा ""शनिवार वाड़ा"" बनवाया जा रहा है। शनिवार वाड़ा पेशवा साम्राज्य का किला था। इसका जिम्मा आशुतोष गोवारिकर ने मशहूर आर्ट डारेक्टर नितिन देसाई को दिया है। अक्षय तृतीया के मौके पर इसका निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया। प्रड्यूसर आशुतोष गोवारिकर ने भूमि पूजन की एक तस्वीर शेयर की है। 

 

गोवारिकर ने तस्वीर पर कैप्शन लिखा, "अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। शनिवार वाड़ा को फिर से उतना ही बड़ा बनाया जा रहा है।"

 

 

बता दें कि पानीपत की तीसरी लड़ाई 250 साल पहले 1761 को मराठा साम्राज्य के सेनापति सदाशिव राव भाऊ और अफगानी सेनानायक अहमदशाह अब्दाली के बीच हुई थी। इस लड़ाई में मराठाओं को विजय नहीं मिल पाई थी। मुगल साम्राज्य के दौरान पानीपत में कुल तीन युद्ध हुए थे। "पानीपत" में शनिवार वाड़ा क़िला भी कहानी का अहम हिस्सा रहेगा, जो पुणे में स्थित है और मराठाओं की ऐतिहासिक क़िलेबंदी की शानदार मिसाल है।

 

 

 बताया जाता है कि शनिवार वाड़ा मराठा साम्राज्य में पेशवाओं के अधीन एक सात मंजिला इमारत के रूप में बनाया गया था, जिसकी पहली मंजिल पत्थरों से बनायी गयी थी, जबकि ऊपर की छह मंजिलों का निर्माण ईंट और पत्थर से किया गया था। लगभग नब्बे साल बाद ब्रिटिश हमले में शनिवार वाड़ा की छह मंजिलें ध्वस्त हो गयीं, जबकि पत्थर से बनी पहली मंजिल महफ़ूज़ रही। "पानीपत" के लिए शनिवार वाड़ा का निर्माण नितिन देसाई के करजत स्थित स्टूडियो में ही किया जा रहा है, जहां पहले से ही कई ऐतिहासिक इमारतों और क़िलों के सेट खड़े हैं। जोधा अकबर के लिए किया गया सेटों का निर्माण भी मौजूद है।

 

इस फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन कपूर और कृति सेनन नजर आने वाले हैं। अर्जुन इस फिल्में मराठा योद्धा के किरदार में नजर आएंगे। स्‍क्रीन पर यह तीनों ही किरदार पहली बार साथ नजर आएंगे। यह फिल्म 6 दिसंबर 2019 में रिलीज होगी।

Created On :   20 April 2018 10:03 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story