66वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में आयुष्मान खुराना और विक्की कौशल को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

66वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में आयुष्मान खुराना और विक्की कौशल को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 66वें राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड्स का आयोजन दिल्ली के विज्ञान भवन में किया जा रहा है। जिसमें 23 गैर फीचर फिल्मों और 31 फीचर फिल्म की श्रेणी में पुरस्कार दिया गया। इस समारोह में फिल्म अंधाधुन के लिए बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और फिल्म उरी के लिए विक्की कौशल को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया। 

कार्यक्रम में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अस्वस्थ होने के कारण अमिताभ इस समारोह में शामिल नहीं हो सके। इस बात की जानकारी खुद बिग बी ने ट्वीट के माध्यम से दी थी। समारोह में बिग बी को सिनेमा जगत में विशिष्ट योगदान के लिए सर्वोच्च सम्मान दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाना था।  

इस समारोह को अभिनेत्री दिव्या दत्ता और सोनाली कुलकर्णी ने होस्ट किया। वहीं समारोह में शामिल हुए सभी कलाकारों को उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडु द्वारा पुरस्कार दिए गए। किन हस्तियों ने की इस समारोह में शिरकत और किन्हें मिला, कौन सा अवॉर्ड, आइए जानते हैं...

बेस्ट फिल्म अवॉर्ड
बेस्ट फीचर फिल्म- हेलारू (गुजराती)

बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म- अंधाधुन

बेस्ट तेलुगू फिल्म- महानती

बेस्ट पंजाबी फिल्म- हरजीता

बेस्ट असमी फिल्म- बुलबुल कैन सिंग

बेस्ट मलयालम फिल्म- सुदानी फ्रॉम नाइजिरिया

बेस्ट कोंकणी फिल्म- अमोरी

बेस्ट गुजराती फिल्म- रेवा

बेस्ट तमिल फिल्म- बराम

बेस्ट मराठी फिल्म- भोंगा

बेस्ट राजस्थानी फिल्म- टर्टल

बेस्ट इंवेस्टिगेशन फिल्म- अमोली

बेस्ट स्पोर्ट्स फिल्म- स्विमिंग थ्रूद डार्कनेस

बेस्ट सोशल इश्यू फिल्म- ताला ते कुंजी

बेस्ट एनवायरमेंटल फिल्म- द वर्ल्ड मोस्ट फेमस टाइगर

बेस्ट फिल्म क्रिटिक अवॉर्ड- ब्लेस जॉनी और अनंत विजय को

बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड

बेस्ट एक्ट्रेस- कीर्ति सुरेश (महानती, तेलुगू)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- सुरेखा सीकरी (बधाई हो)

बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

बेस्ट एक्टर- आयुष्मान खुराना (अंधाधुुन), विक्की कौशल (उरी)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- स्वानंद किरकिरे (चुंबक)

बेस्ट सिंगर और म्युजिक अवॉर्ड

बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर- अरिजीत सिंह, सॉन्ग बिंते दिल... (पद्मावत)

बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर- बिंदू मालिनी, नाथीचरामी (कन्नड़)

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर- संजय लीला भंसाली (पद्मावत)

बेस्ट बैकग्राउंड म्यूजिक- सास्वत सचदेवा (उरी)

इसके अलावा इस समारोह में डायेक्टर, स्क्रीनप्ले, कास्ट्यूम डिजाइनर, डायलॉग, कोरियोग्राफी और लिरिक्स सहित अन्य श्रेणी में अवॉर्ड दिए गए। 

बेस्ट डेब्यू डायेक्टर- सुधाकर रेड्डी यकंती, फिल्म नाल (मराठी)

बेस्ट डायरेक्शन- आदित्य धर (उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक)

बेस्ट अडाप्टेड स्क्रीनप्ले- अंधाधुन

बेस्ट डायलॉग- तारीख (बंगाली)

बेस्ट कास्ट्यूम डिजाइनर- इंद्राक्षी पटनायक, गौरांग शाह, अर्चना राव, (महानती) (तेलुगू)

बेस्ट कोरियोग्राफी- पद्मावत (घूमर)

बेस्ट लिरिक्स : नाथीचरामी (कन्नड़)

बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स- KGF (कन्नड़) AWE (तेलुगू)

बेस्ट एक्शन- केजीएफ (कन्नड़)

बेस्ट लिरिक्स- नाथीचरामी (कन्नड़)

Created On :   23 Dec 2019 12:32 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story