बी-टाउन ने तापसी पन्नू को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

B-Town wishes Taapsee Pannu a happy birthday
बी-टाउन ने तापसी पन्नू को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी
बी-टाउन ने तापसी पन्नू को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

मुंबई, 1 अगस्त (आईएएनएस)। तापसी पन्नू शनिवार को 33 साल की हो गईं और इस अवसर पर फिल्म उद्योग के उनके सहयोगियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी।

अभिनेता विक्की कौशल : जन्मदिन की शुभकामनाएं, पटाखा बने रहना, तुम मेरी लाल परी हो।

भूमि पेडनेकर ने एक वीडियो साझा करते हुए उसके कैप्शन में लिखा, हैप्पी बर्थडे तापसी। आपको ढेर सारी खुशी मिले और हमेशा मुस्कुराती रहो।

अनुष्का ने लिखा : जन्मदिन की शुभकामनाएं तापसी। प्यार, हंसी और मन को शांति मिले।

वरुण धवन ने लिखा, जन्मदिन की शुभकामनाएं खूबसूरत लड़की।

आयुष्मान ने लिखा, हैप्पी बर्थडे तापसी। मैं आपके साथ और अधिक शूटिंग की कामना करता हूं।

नेहा धूपिया ने तापसी को शेरनी कहते हुए लिखा, हमारी शेरनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं।

अनुराग कश्यप ने तापसी की गोद में बैठे अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, मेरी गायब कुर्सी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। गरजते रहो बरसते रहो।

आलिया भट्ट : जन्मदिन की शुभकामनाएं तापसी। आपके खास दिन और हर दिन आपको ढेर सारा प्यार।

फिल्म थप्पड़ में तापसी के सह-कलाकार पवेल गुलाटी ने लिखा, जन्मदिन की शुभकामनाएं ब्यूटी। बेस्ट है तू।

तापसी की छोटी बहन शगुन पन्नू ने भी बहन के जन्मदिन से पहले इंस्टाग्राम पर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Created On :   1 Aug 2020 11:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story