शमशेरा के रिलाज से पहले रणबीर ने खुद को किया रोस्ट, फैंस को पसंद रहा एक्टर का वीडियो

Before the release of Shamshera, Ranbir roasted himself, fans liked the actors video
शमशेरा के रिलाज से पहले रणबीर ने खुद को किया रोस्ट, फैंस को पसंद रहा एक्टर का वीडियो
रणबीर रोस्ट वीडियो शमशेरा के रिलाज से पहले रणबीर ने खुद को किया रोस्ट, फैंस को पसंद रहा एक्टर का वीडियो

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म शमशेरा के ट्रेलर से छाए हुए हैं। इस फिल्म में रणबीर बदला लेते नजर आएंगे, वो पिता शमशेरा और बेटे बल्ली की भूमिका में दिखाई देंगे। यह पहली बार होगा जब रणबीर एक ही फिल्म में डबल रोल करेंगे, वो अपने इस रोल से इतना इंस्पायर हो गए हैं कि उन्होंने खुद को ही रोस्ट कर दिया है। एक्टर ने हाल में एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो डबल रोल में खुद को रोस्ट करते नजर आ रहे हैं। 

रणबीर ने खुद को किया रोस्ट
रणबीर कपूर के रोस्ट वीडियो को देखने के बाद दर्शको उस पर जमकर रिएक्ट कर हैं, इस वीडियो में रणबीर एक इंटरव्यू के लिए बैठते हैं जो उनके डबल रोल द्वारा लिया जाता है। इस पूरे इंटरव्यू में वो खुद अपनी पहले आई फिल्मे और उसके कलेक्शन को लेकर खूब जमकर रोस्ट करते हैं, इसके जब बात रणबीर को हो तो आलिया का नाम आना तो लाजमी है। इस मजेदार शो को "द अदर कपूर शो" नाम दिया गया है।

वीडियो क्रेडिट-YRF

ऐसी है शमशेरा की कहानी
शमशेरा एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जो गुलाम बन गया, एक गुलाम जो नेता बन गया और फिर अपने कबीले के लिए महान योद्धा बनकर सामने आया। वह अपने कबीले की आजादी और सम्मान के लिए शमशेरा सारी हदे पार कर देता है। फिल्म में शमशेरा की भूमिका निभाने वाले रणबीर कपूर इससे पहले कभी ऐसी भूमिका में नहीं देखा गया। फिल्म में संजय दत्त विलन की भूमिका निभाते नजर आएंगे। एक्शन से भरपूर शमशेरा 22 जुलाई, 2022 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Created On :   9 July 2022 6:25 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story