कोरोना के खिलाफ भोजपुरी खलनायक आए साथ, लोगों को दिया संदेश

Bhojpuri villains came against Corona, gave message to people
कोरोना के खिलाफ भोजपुरी खलनायक आए साथ, लोगों को दिया संदेश
कोरोना के खिलाफ भोजपुरी खलनायक आए साथ, लोगों को दिया संदेश

पटना, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। भोजपुरी फिल्मों में खलनायक के रूप में चर्चित अवधेश मिश्रा सहित तमाम खलनायक कोरोनावायरस के खिलाफ साथ आए हैं और कविता के जरिए उन्होंने लोगों को कोरोना से बचने का संदेश दिया है।

भारत में लॉकडाउन के 21 दिन पूरे होने वाले हैं, इस बीच इन कलाकारों का यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

इस वीडियो के माध्यम से तमाम भोजपुरिया कलाकारों ने देश की जनता को काव्यात्मक लहजे में संदेश दिया है, रहलो कुछ दिन और घरों, फिर जीवन भर आजाद ही रहना।

अवधेश मिश्रा कहते हैं, यह कोरोना के खिलाफ पहली एकजुटता भरा संदेश है, जिस पर लोगों को अमल करना चाहिए। अगर सच में हमें करोना से जीतना है।

एंटी हीरो प्रस्तुत इस वीडियो में उनके अलावा सुशील सिंह, संजय पांडेय, मनोज सिंह टाइगर, दीपक सिन्हा, विनोद मिश्रा, विष्णु शंकर बेलु, संतोष पहलवान, सुबोध सेठ, पप्पू यादव, रोहित सिंह मटरू, देव पांडेय, राजन बेदी और अरुण सिंह जैसे तमाम कलाकार शामिल हैं।

इस वीडियो संदेश में कलाकारों ने कविता के जरिए कोरोना के साथ-साथ देश की धार्मिक एकता बनाए रखने के भी संदेश दिए हैं।

Created On :   13 April 2020 11:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story